भोजपुर के यंग स्टार ‘कल्लू’ की नेटवर्थ उड़ा देगी होश, इतनी सी उम्र में कमा चुके हैं करोड़ों

Arvind Akela Kallu Net Worth: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे यंग स्टार कहे जाने वाले सिंगर एक्टर अरविंद अकेला कल्लू 26 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। अरविंद अकेला ने बनारस की शिवानी (Arvind Akela Kallu Wife Shivani) नाम की एक साधारण परिवार की लड़की से शादी की है। दोनों की शादी का रिसेप्शन फंक्शन भी पूरा हो गया है। ऐसे में अब भोजपुरी सिंगर एक्टर कल्लू शादी के बाद अपने नए जीवन के सफर पर चल पड़े हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताएं कि बिहार के बक्सर में जन्मे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के यह स्टार सिंगर और एक्टर कुल कितनी संपत्ति (Arvind Akela Kallu Property) के मालिक हैं। क्या है अरविंद अकेला की नेटवर्थ (Arvind Akela Kallu Net Worth)? और कैसा है इनका लाइफ़स्टाइल (Arvind Akela Kallu Life Style)?

Arvind Akela Kallu Wedding Photos

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बिहार के हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय और अपनी आवाज का जादू दिखाने वाले अरविंद अकेला कल्लू के गाने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुने जाते हैं। अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा में अपनी आवाज के जरिए ही डेब्यू किया था, लेकिन अब तक वह कई सुपरहिट फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। ऐसे में उनका अब तक का सफर हमेशा ऊंचाइयों के मुकाम पर ही रहा है।

Arvind Akela Kallu

whatsapp channel

google news

 

एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं अरविंद अकेला कल्लू

बात अरविंद अकेला कल्लू की कमाई की करें तो बता दें कि उनकी पापुलैरिटी के चलते फिल्म निर्माता उन्हें उनकी मुंह मांगी रकम देते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 10 से 20 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह अपने स्टेज शो के जरिए भी लाखों में कमाई करते हैं। कल्लू के लगभग सभी गाने सुपर-डुपर हिट साबित हुए हैं। उनकी कमाई सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि हर हफ्ते रिलीज होने वाले उनके गानों से भी होती है।

Arvind Akela Kallu

करोड़ों के मालिक हैं अरविंद अकेला कल्लू

अरविंद अकेला कल्लू ने साल 2015 में ‘दिल भईल दीवाना’ से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद अकेला कल्लू की टोटल नेटवर्थ 3 करोड रुपए के आसपास की है। मौजूदा समय में उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। इसके अलावा बात उनकी फिल्मों की करें तो बता दें कि उनके पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर भी है। ऐसे में इस साल उनकी रिलीज होने वाली फिल्मों की पाइपलाइन में कई फिल्में शामिल है।

Share on