आम्रपाली दुबे को धोखा दे आज रियल शादी रचाने जा रहे अरविंद अकेला ‘कल्लू’, जानें कौन है असली दुल्हनियां

Arvind Akela Kallu Wife: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे यंग एक्टर अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। अरविंद अकेला कल्लू को लोग उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनके निजी जीवन में फॉलो करना भी बेहद पसंद करते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए ही उनके हर पल से जुड़े रहते हैं।

हाल ही में अरविंद अकेला कल्लू का नाम भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ा था। इस दौरान दोनों की कुछ शादी की तस्वीरें भी वायरल हुई थी। हालांकि बता दे ये उनकी फिल्म शादी मुबारक की तस्वीरें हैं, लेकिन यह सच है कि अरविंद अकेला अपने निजी जीवन में सच में शादी करने जा रहे हैं, लेकिन उनकी दुल्हनिया आम्रपाली दुबे नहींस बल्कि शिवानी होंगी। शिवानी के साथ ही कल्लू जल्द सात फेरे लेंगे।

Arvind Akela Kallu

कौन होंगी अरविंद अकेला कल्लू की दुल्हनिया

बता दे हाल ही में सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी हुई है। इसी के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल के बाद अब इस लिस्ट में जल्द अरविंद अकेला कल्लू का नाम भी शामिल होने वाला है, जो जल्द ही ऑफिशली शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी के कार्ड भी सामने आ चुके हैं। शादी के कार्ड के मुताबिक अरविंद अकेला कल्लू आज यानी 26 जनवरी को ही शादी के बंधन में बन रहे हैं।

शादी के बाद होगा ग्रैंड रिसेप्शन

26 जनवरी यानी गुरुवार को अरविंद अकेला कल्लू शादी कर रहे हैं। यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी है। उनकी पत्नी का नाम शिवानी है। दोनों सगाई कर चुके हैं जिसकी तस्वीरें पहले ही इंटरनेट पर काफी वायरल हो चुकी है। वही उनके शादी के कार्ड पर भी उनके सगाई की तस्वीर को लगाया गया है, जिसमें दोनों काफी अनूठे अंदाज में अपनी अंगूठी को दिखाते और अपनी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। 26 जनवरी को शादी के बाद 28 जनवरी को अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी का रिसेप्शन फंक्शन होगा।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।