11 साल की अनीशा को क्रिकेटर बनायेंगे अर्जुन कपूर, बोलें- 18 साल की उम्र तक उठायेंगे खर्चा

Arjun Kapoor Will Help Anisha: आज देश के तमाम हिस्सों में क्रिकेट के प्रति लोगों में रुझान तेजी से बढ़ रहा है। हर गली-कूचे में लोग क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। बच्चों से लेकर जवान तक क्रिकेट का खेल लोगों के लोकप्रिय खेलों में शुमार हो गया है। ऐसे में खेल के साथ ही लाखों बच्चे ऐसे हैं जो सचिन, धोनी, सहवाग बनने का सपना देखते हैं। ऐसे में जहां एक ओर देश की कई गलियों से निकले बल्लेबाजों और बोलेरो ने देश का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन किया है, तो वहीं कई ऐसे हैं जो इन सपनों को अपनी आंखों में संजोए हैं। इस लिस्ट में एक नाम मुंबई के पनवेल इलाके में रहने वाली अनीशा राउत नाम की बच्ची की आंखों में भी है।

Arjun Kapoor And Anisha

11 साल की अनीशा राउत देश के लिए क्रिकेट खेलना चाहती है और अपना और अपने परिवार का नाम क्रिकेट के मैदान में रोशन करना चाहती है। हालांकि वह आर्थिक तंगी के चलते अपने सपने को पूरा नहीं कर पा रही थी, लेकिन अब अनीशा के यह सपने अधूरे नहीं रहेंगे क्योंकि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अनीषा की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अर्जुन ने कहा है कि- वह अनीशा के क्रिकेटर बनने के सपने में उसका पूरा साथ देंगे।

अनीशा के सपनों का खर्च उठाएंगे अर्जुन कपूर

मुंबई के पनवेल इलाके में रहने वाली 11 साल की अनीशा भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनना चाहती हैं। उनका सपना क्रिकेट के मैदान में भारत का प्रतिनिधित्व करने का है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह अपने सपने को पूरा नहीं कर पा रही है। अनीशा खेल के मैदान में बहुत मेहनत करती है। ऐसे में अर्जुन कपूर को जब अनीशा के इस संघर्ष भरी कहानी का पता चला, तो उन्होंने बच्ची की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया और कहा कि वह अनीशा के 18 साल तक होने की ट्रेनिंग और इक्विपमेंट का खर्चा उठाएंगे।

whatsapp channel

google news

 

Arjun Kapoor And Anisha

अनीशा क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानती है। बता दे अनीशा महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के लिए खेल चुकी हैं। उनका सपना क्रिकेट के मैदान में भारत का प्रतिनिधित्व करने का है। अर्जुन कपूर की मदद के कारण अब अनीशा राउत का यह सपना पूरा होगा।

पिता ने बेटी की मदद के लिए जताया आभार

अनीशा के पिता प्रभात रावत ने अर्जुन कपूर की मदद को लेकर आभार जताया है और कहा है कि- वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर बनने के लिए महंगी ट्रेनिंग की जरूरत होती है। अनीशा इंडिया टीम में खेलना चाहती है। एक पिता होने के नाते मुझे उसे सशक्त बनाने की जरूरत है, ताकि वह दूसरे लोगों के लिए प्रेरणा बन सके। मैं चाहता हूं कि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। अर्जुन कपूर की मदद अनीशा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अर्जुन कपूर के मदद करने से उनका बोझ थोड़ा कम हो जाएगा और उनकी बेटी अपने सपनों का मुकाम हासिल कर पाएगी।

Share on