बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फिटनेस को लेकर कितने ज्यादा सजग रहती हैं यह तो हर कोई जानता है, लेकिन बीते 15 महीनों से खुद अर्जुन कपूर भी फिटनेस (Arjun Kapoor Fitness Photos) की राह पर चल रहे हैं जिसकी झलक हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखाई है। इस दौरान अर्जुन कपूर ने अपनी 2021 और 2022 की शर्टलेस फोटो (Arjun Kapoor Shirtless Photos Viral) को शेयर कर इंटरनेट पर गर्मी बढ़ा दी है।
बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने अर्जुन ने सबको चौकाया
अर्जुन कपूर ने इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने 15 महीनों की फिटनेस जर्नी को दिखाया है। इन तस्वीरों में अर्जुन ने अपने 2021 और 2022 की तस्वीरों का कंपैरिजन कर अपने सिक्स पैक एप्स प्लांट किए हैं। इतना ही नहीं इस तस्वीरों के साथ अर्जुन कपूर ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखते हुए अपने ट्रांसफॉरमेशन की जर्नी को फैंस के साथ शेयर किया है।
अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा- #workingprogress होने के 15 महीने! प्यार लगाव और निश्चित रूप से इस पोस्ट को बाद में नहीं हटाउंगा, क्योंकि मुझे अपनी इस जर्नी पर बहुत गर्व है। फरवरी 2021 से मई 2022 यह कठिन रहा है… लेकिन मुझे केवल इस बात की खुशी है कि मैं ट्रैक पर रह सका… यह जर्नी सच में बहुत मुश्किल है…और यह अभी भी जारी है, लेकिन मैं उस मानसिक स्थिति से जुड़ा हुआ हूं जिस पर मैं पिछले 15 महीनों से काम कर रहा हूं। मुझे अपनी जर्नी को लेकर पूरी उम्मीद है कि यह आगे भी जारी रहेगी… मुझे इस तरह महसूस किए हुए कुछ समय हो गया है… यह मैं हूं और यह भी मैं हूं…
फैंस को पसंद आया अर्जुन का बदला अवतार
अर्जुन कपूर के इस फिटनेस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान ज्यादातर यूजर्स ने उनकी इस 15 महीनों की फिटनेस जर्नी को लेकर उनकी जमकर तारीफ की है। साथ ही उनकी कड़ी मेहनत की भी सराहना की है। वहीं कुछ फैंस ने यह भी कहा है कि अर्जुन कपूर की इस फिटनेस का क्रेडिट कहीं ना कहीं मलाइका अरोड़ा को भी जाता है। दरअसल यह बात सभी जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा एक फिटनेस फ्रीक है, तो ऐसे में अर्जुन कपूर के इस फिटनेस बदलाव को मलाइका अरोड़ा से जोड़कर देखा जा रहा है।