मां बनने वाली है Malaika Arora? प्रेग्नेंसी की खबरों पर अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा

Is Malaika Arora Pregnant? बीते साल से मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी की खबर ने काफी तूल पकड़ा हुआ है। वही इस पर अर्जुन कपूर ने बीते साल भी लोगों की जमकर क्लास लगाई थी और लोगों को बिना जांच पड़ताल के किसी की भी निजी जिंदगी से जुड़ी इस तरह की खबर वायरल करने पर जमकर सुनाया था। वहीं अब अपने एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने एक बार फिर से इस पर रिएक्शन दिया है। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर ने इस दौरान इस पूरी खबर का पूरा सच भी बताया है।

मलाइका की प्रेगनेंसी की खबरों से नराज अर्जुन कपूर

हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी की खबरों पर खुलकर बात की। अर्जुन कपूर ने कहा- नेगेटिविटी फैलाना आसान है, क्योंकि इससे लोगों का ध्यान आपकी और खींचता है और यह कुछ समय तक बनी भी रहती है। वह इस बारे में पूरी तरह से जानते हैं कि एक एक्टर होने के नाते उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा पर्सनल नहीं होती और उन्हें इसके साथ खुश ही रहना पड़ता है।

किसी भी खबर का सत्य जरूर जांचें

इस दौरान अर्जुन कपूर ने कहा कि- सेलिब्रिटी दर्शकों तक पहुंचने के लिए मीडिया पर भरोसा करते हैं। मीडिया को कम से कम कोई भी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए पहले उसका फैक्ट जरूर चेक करना चाहिए। कुछ भी लिखने या कहने से पहले यही साफ कर लेना चाहिए कि इसका क्या परिणाम होगा। उन्होंने आगे कहा कि- उस समय स्थिति को मुश्किल से संभाला गया था। उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में कभी कुछ नहीं छुपाया, लेकिन उस समय उन्हें गलत होने का एहसास हुआ।

मलाइका संग रिश्ते पर खुलकर बोले अर्जुन

अर्जुन कपूर ने इस दौरान अपने और मलाइका के रिश्ते पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल अपने इस लाइफ पीरियड को इंजॉय कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक बार फिर शादी के मुद्दे को लेकर कुछ नहीं कहा, जिससे यह साफ है कि मलाइका और अर्जुन अभी साथ रहना चाहते हैं और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल उनका शादी का कोई प्लान नहीं है।

whatsapp channel

google news

 

अर्जुन की आने वाली फिल्में

बात अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की करें तो बता दें कि बीते कुछ समय से अर्जुन कपूर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही हैं। उन्हें आखरी बार कुत्ते फिल्म में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीटी थी। वही अब उनकी अगली आने वाली फिल्म द किलर लेडी और मेरी पत्नी का रीमेक है। अर्जुन कपूर इन दिनों इन दोनों फिल्मों की शूटिंग में बिजी है।

Share on