सलमान खान की बहन से प्यार करते करते जानें कैसे भाभी मलाइका अरोड़ा पर दिल हार बैठे अर्जुन कपूर

Written by: Voice Desk | biharivoice.com • 03 अगस्त 2022, 1:11 अपराह्न

बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स है जो आये दिन चर्चे में रहते है और उनका एक साथ पब्लिक में दिखना किसी तोहफे से कम नही। अब चाहे वो रणबीर-आलिया हो, कियारा-सिद्धार्थ हो या दीपिका-रणवीर. इनके साथ में दिखने के झलक मात्र से ही लोग अपना दिल हार जाते हैं। अब इन कपल्स की लिस्ट में एक ओर नाम शामिल हो गया है और वो है लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने अपना नया प्यार ढूंढ लिया हैं। बता दें कि अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी हैं जिनका नाम अरहान खान है। डाइवोर्स के बाद मलाइका को उनकी कस्टडी मिली और अब वह अपने के साथ रहती हैं।

मलाइका और अर्जुन बॉलीवुड के उन कपल्स में शामिल हैं जिन्होंने शुरुवाती दिनों में अपने रिलेशनशिप को काफी प्राइवेट रखा था। पर बीतते दिनों के साथ अब उनका प्यार भी परवान चढ़ता जा रहा हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता अब किसी से छुपा नही हैं। अपने प्यार का इजहार भी उन्होंने खुलेआम कर दिया है। दोनो ने अपने सोशल मीडिया पर कई बार रोमांटिक अंदाज में अपने प्यार को जगजाहिर किया है।

2017 में अरबाज़ खान से लिया तलाक

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। दोनो की पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। 19 साल साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। मलाइका और अरबाज के बीच आई दरार और उनके डाइवोर्स की खबरें जब मीडिया में आने लगी तभी बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे है और इसी वजह से मलाइका ने अरबाज को तलाक दे दिया। मलाइका से पहले अर्जुन कपूर सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता को डेट कर चुके हैं।

बीतते वक़्त के साथ मलाइका और अर्जुन मीडिया और लोगों के सामने बतौर कपल आने लगे। शुरुवात में दोनों के बीच रिलेशनशिप की चर्चाएं तब होने लगी जब देर रात अर्जुन कपूर मलाइका से मिलने उनके घर आया करते थे। कई बार अर्जुन को मलाइका के घर जाते हुए देखा गया था। दोनो ने अपने रिलेशन को सबसे छुपाने की बहुत कोशिश भी की थी।

एक ही पार्टी में मलाइका और अर्जुन जाते जरूर रहते थे पर इस बात का भी ख्याल रखते थे वो दोनों साथ में मीडिया के सामने ना आये। पर कहते हैं ना कि इश्क़ और मुश्क कभी छिपाए नही छुपता और फिर वो वक़्त भी आया जब दोनों ने अपने रिलेशन की बात मानी। दरअसल मलाइका और अर्जुन ने पहली बार अपने रिश्ते पर तब मुहर लगाई जब एक फैशन शो में दोनों साथ में पहुंचे और फ्रंट सीट पर बैठे।

आपको बता दें कि मलाइका के साथ साथ अर्जुन की उनके परिवार और उनके बेटे के साथ भी बेहद अच्छी बॉन्डिंग हैं। कपूर खानदान की पार्टियों में अक्सर मलाइका और अर्जुन को साथ में देखा जाता है। गौरमतलब है कि मलाइका अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी है लेकिन इस बात से दोनों को कोई फर्क नही पड़ता। हालांकि अर्जुन और मलाइका ने अभी ऑफिसियल तरीके से अपने रिश्ते की बात को कबूला नही है और ना ही शादी को लेकर कोई खुलासा किया है। पर जब भी यह कपल मीडिया के सामने आते है लोग तारीफ करते नही थकते।

About the Author :