अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच हुई अनबन! पार्टियों मे नहीं दिखेंगे साथ, ये है वजह

बॉलीवुड में फिलहाल शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के फैंस के लिए नवंबर के साथ-साथ दिसंबर का महीना भी खास रहने वाला है। वहीं, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस भी इस बॉलीवुड कपल की शादी का इंतज़ार बेसब्री से कर रहे हैं। लेकिन, फिलहाल इनकी शादी की कोई चर्चा नहीं है , उल्टा खबर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच अनबन होने की आरही है। तो क्या है पूरा मामला आईये आपको बताते हैं।

यह है अनबन की वजह

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर खबरों में बने रहते हैं। आये दिन उनके रिलेशनशिप से जुड़ी खबरे आती ही रहती हैं। बता दें दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं और इवेंट्स और पार्टीज में भी एक साथ देखा जाता है। ऐसे में ताजा मिले अपडेट्स के अनुसार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच अनबन की खबर सामने आ रही है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

whatsapp channel

google news

 

दरअसल, इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रैंड मलाइका अरोड़ा के साथ नहीं माना पाएंगे और यही वजह है कि उनकी गर्लफ्रैंड मलाइका अरोड़ा उनसे थोड़ी अपसेट हो गयी हैं क्योंकि वह क्रिसमस और न्यू ईयर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ सेलिब्रेट करना चाहती थीं।

शूटिंग की वजह से क्रिसमस और न्यू ईयर नहीं करेंगे सेलिब्रेट

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

दरअसल, अर्जुन कपूर ने हाल ही में मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग कम्पलीट की है। बता दें कि मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘एक विलेन रिटर्न्स’ एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर मूवी है। लंबे वक्त के बाद सिनेमाघरों के खुलने से अर्जुन कपूर अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं.

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

यही वजह है कि उन्होंने क्रिसमस और न्यू ईयर के प्लान्स भी कैंसिल कर फिल्मों की शूटिंग कम्पलीट करने का निर्णय लिया है। और यही वजह है कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बारे वो क्रिसमस और न्यू ईयर अपनी गर्लफ्रैंड मलाइका अरोड़ा के साथ नहीं सेलिब्रेट कर पाएंगे।

‘कुत्ते’ की शूटिंग में रहेंगे व्यस्त

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

 

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘एक विलेन रिटर्न्स’ एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर मूवी की शूटिंग कम्पलीट करने के बाद वो अपनी अगली फिल्म ‘कुत्ते’ की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। इस फ़िल्म की शूटिंग का टाइम पीरियड 60 दिनों का रखा गया है और अर्जुन भी इसकी शूटिंग जल्द से जल्द पूरी करना चाहते हैं।

Share on