फिल्म ‘दबंग’ से बदल गयी थी अरबाज खान की जिंदगी, मलाइका संग टूटी थी 18 साल की शादी

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 04 अगस्त 2021, 5:15 अपराह्न

भले ही एक एक्टर के तौर पर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के भाई अरबाज खान ने उतना नाम ना कमाया हो मगर एक निर्माता और निर्देशक के तौर पर अरबाज ने अपनी एक दमदार पहचान बनाई है और आज वह फ़िल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक हैं। फ़िल्म “दरार” से अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात करने वाले अरबाज ने इस मूवी में अपने नेगेटिव और सपोर्टिव किरदार से हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फ़िल्म के बाद उन्हें ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में भी काफी पसंद किया गया था।

कभी फिल्मों में निभाया करते थे सपोर्टिव रोल, आज बन चुके हैं बॉलीवुड का एक बड़ा नाम, जानिए अरबाज खान की कहानी

वैसे तो इस फ़िल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में थे और अरबाज खान ने काजोल के बड़े भाई का किरदार निभाया था मगर फिर भी अपने जबरदस्त अभिनय से उन्होंने अपने फैन्स को बेहद प्रभावित कर दिया था। अब चाहे बात करियर की हो या फिर शादी की, अरबाज हमेशा किसी ना किसी चीजों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं और आज यानी कि 4 अगस्त को वह अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको अरबाज खान से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

करियर की टर्निंग पॉइंट थी फ़िल्म “दबंग” :-

कभी फिल्मों में निभाया करते थे सपोर्टिव रोल, आज बन चुके हैं बॉलीवुड का एक बड़ा नाम, जानिए अरबाज खान की कहानी

यूं तो अरबाज खान ने कई फिल्मों में काम किया है मगर एक एक्टर के तौर पर उन्हें कभी स्टारडम हासिल नही हुई जो उनके भाई सलमान खान के पास है। लेकिन इन बातों का असर कभी भी सलमान, सोहेल और अरबाज के रिश्ते पर नही पड़ा। तीनो भाइयों में बेहद प्रेम है और ये जहां भी साथ होते हैं वहां मस्ती तिगुनी हो जाती है।

कभी फिल्मों में निभाया करते थे सपोर्टिव रोल, आज बन चुके हैं बॉलीवुड का एक बड़ा नाम, जानिए अरबाज खान की कहानी

वैसे फ़िल्म दबंग अरबाज के करियर की टर्निंग पॉइंट थी जिसमें उन्होंने सलमान खान के भाई का किरदार प्ले करने के साथ-साथ फ़िल्म को प्रोड्यूस भी किया था। इस फ़िल्म के बाद अरबाज ने अपने खुद का एक प्रोडक्शन हाउस खोला जिसके बैनर तले उन्होंने ‘दबंग 2’ का निर्माण किया और ये फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई।

कई रियलिटी शोज़ का भी रह चुके हैं हिस्सा :-

कभी फिल्मों में निभाया करते थे सपोर्टिव रोल, आज बन चुके हैं बॉलीवुड का एक बड़ा नाम, जानिए अरबाज खान की कहानी

फिल्मों के अलावा अरबाज खान टीवी शोज़ का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अबतक लॉफ्टर शो ‘कॉमेडी सर्कस’ में जज की कुर्सी संभाली और सोनी टीवी के शो ‘पॉवर कपल’ में वो मलाइका संग भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा अरबाज इनदिनों अपने शो पिंच को लेकर भी चर्चा में हैं। उनके इस शो के पहले सीजन को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था जिसके बाद अरबाज जल्द ही इस शो के दूसरे सीजन के साथ नजर आने वाले हैं।

18 साल की शादी को तोड़ कर दिया था सबको हैरान :-

कभी फिल्मों में निभाया करते थे सपोर्टिव रोल, आज बन चुके हैं बॉलीवुड का एक बड़ा नाम, जानिए अरबाज खान की कहानी

बात करें अरबाज खान के निजी जीवन की तो उन्होंने साल 1998 में 12 दिसंबर को मलाइका अरोड़ा के साथ शादी की थी। दोनों ने एकदूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। हालांकि शादी के 18 बाद अरबाज और मलाइका ने एक दूसरे को तलाक दे दिया जिसके बाद उनका बेटा अरहान अपनी माँ मलाइका के साथ ही रहता है।

अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा :-

कभी फिल्मों में निभाया करते थे सपोर्टिव रोल, आज बन चुके हैं बॉलीवुड का एक बड़ा नाम, जानिए अरबाज खान की कहानी

वैसे इस शादी के टूटने के पीछे की असली वजह क्या थी, किसी को मालूम नही है। पर इनके तलाक ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबको हैरान कर दिया था।

कभी फिल्मों में निभाया करते थे सपोर्टिव रोल, आज बन चुके हैं बॉलीवुड का एक बड़ा नाम, जानिए अरबाज खान की कहानी

हालांकि तलाक के बाद इनदिनों मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं तो वही अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अक्सर कैमरे में कैप्चर होते रहते हैं।

About the Author :