Anushka Shetty: 5 साल में बदल गई ‘बाहुबली’ की देवसेना, अब ऐसी दिखने लगी अनुष्का शेट्टी

Anushka Shetty Transformation: साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं। सालों से अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली अनुष्का की लोकप्रियता फ़िल्म बाहुबली’ के बाद दोगुनी हो गई है। इस फ़िल्म में उनके किरदार ‘देवसेना’ को लोगों ने खूब पसंद किया था। निडर, साहसी और क्षत्रिय देवसेना के रोल में अनुष्का ने अपने फैंस के दिलों पर राज किया है। हालांकि इतनी लोकप्रियता हासिल करने के बाद भी एक्ट्रेस कुछ टाइम से लाइमलाइट से दूर नजर आ रही थीं। लेकिन बीते दिनों महाशिवरात्रि के मौके पर अनुष्का ने एक इवेंट में शिरकत की थी जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसकी सबसे खास वजह उनका ट्रांसफॉर्मेशन है।

Anushka shetty

वायरल हो रही अनुष्का शेट्टी की तस्वीरें :-

दरअसल इस इवेंट में उनके किसी फैन्स ने उनकी तस्वीरें खिंची थी जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यूँ तो अनुष्का शेट्टी इन तस्वीरों में व्हाइट सूट पहने सिंपल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मगर उनकी खूबसूरती से नजर हटते ही हर किसी का ध्यान उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अनुष्का का वजन काफी बढ़ गया है और इसी कारण वह पहले से काफी अलग दिखने लगी हैं।

whatsapp channel

google news

 

Anushka shetty

तस्वीरों में दिखा ट्रांसफॉर्मेशन :-

इन तस्वीरों को देखकर अनुष्का के चाहनेवाले काफी हैरान है। खबरों की माने तो अनुष्का शेट्टी ने एक फ़िल्म के लिए अपना साइज जीरो किया था और इसके साइड इफ़ेक्ट के कारण अब उनका वजन अचानक से काफी बढ़ गया है जिसकी वजह से वह काफी अलग दिख रही हैं। एक्ट्रेस का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देखकर जहां एक तरफ कुछ लोग अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं तो वही कुछ यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Anushka Shetty and Prabhas

बेहद करीब थें अनुष्का और प्रभास :-

आपको बतादें की फ़िल्म बाहुबली के बाद अनुष्का शेट्टी का नाम साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ काफी जोड़ा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों एक दूसरे के साथ कई साल तक रिलेशनशिप में थें मगर बाद में दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली और अपने करियर पर ध्यान दिया। हालांकि बात करें प्रभास की तो इन दिनों उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन के साथ जोड़ा जा रहा है। मालूम हो कि दोनों ने एक साथ फ़िल्म ‘आदिपुरुष’ में काम किया है जो कि जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। खबरों के मुताबिक प्रभास और कृति के बीच नजदीकियां फ़िल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ी है। बीते दिनों दोनों के इंगेजमेंट की खबरों ने भी लोगों के बीच काफी सुर्खियां बटोरी थी मगर कृति ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। वही अनुष्का शेट्टी अब सिंगल हैं और फिल्मों की दुनिया में काफी सक्रिय है।

Share on