करोड़ो नहीं अरबों की मालकिन है अनुष्का शर्मा, इनकी कुल नेटवर्थ के आगे सब फीके

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का जन्म 1 मई 1988 को अजय कुमार शर्मा और आशिमा शर्मा (Anushka Sharma Parents) के घर हुआ था। अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा (Anushka Sharma Brother Karnesh Sharma) एक फिल्म प्रोड्यूसर है। अनुष्का ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी (Rab Ne Bana Di Jodi) से डेब्यू (Anushka Sharma Debut Film) किया था। इसके बाद शुरू हुआ अनुष्का (Anushka Sharma Movies) का अभिनय सफर लगातार ऊंचाइयों को छूता रहा।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा का सफरनामा

बेहद कम समय में अनुष्का शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में गिनी जाने लगी। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि अनुष्का शर्मा करोड़ों की नहीं, बल्कि अरबों की संपत्ति की मालकिन है। ऐसे में आइये आज हम आपको अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के दिन उनकी टोटल नेटवर्क सहित उनकी जिंदगी की कुछ दिलचस्प बाते बताते हैं।

Anushka Sharma

whatsapp channel

google news

 

अनुष्का शर्मा एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी फैमिली में किसी का भी अभिनय जगत से कोई नाता नहीं है। उन्होंने फिल्मों में सफलता और ऊंचाइयों का मुकाम अपने दम पर हासिल किया है। आज अनुष्का जिस अंकूत संपत्ति की मालकिन है, और ये सब कुथ उन्होंने अपने संघर्ष और अपनी सफलता के दम पर हासिल किया है।

Anushka Sharma

अपनी पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से ही अनुष्का लाखों दिलों में छा गई थी। अपनी पहली फिल्म की सफलता के साथ ही अनुष्का ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहली फिल्म से चखा सफलता का स्वाद बैंड बाजा बारात, सुल्तान, पीके जैसी सभी फिल्मों में जारी रहा। इन सभी फिल्मों के जरिए अनुष्का ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपने पैर जमा लिये।

Anushka Sharma

करोड़ों में है इनकी फीस

इतना ही नहीं बेहद कम समय में अनुष्का शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे महंगी अदाकारा बन गई। फिल्मों की सफलता और शोहरत के साथ अनुष्का शर्मा ने अपनी फीस बढ़ा दी। बता दे अनुष्का शर्मा एक फिल्म के लिए 7 से लेकर 10 करोड़ रुपये की फीस लेती है। अनुष्का शर्मा ने फिल्मों के अलावा कई ऐड में भी काम किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का फिल्मों और ऐड एंडोर्समेंट के लिए 10 से 12 लाख रुपए लेती है।

बात अनुष्का शर्मा के कार कलेक्शन की करें तो बता दें उनके पास रेंज रोवर, बेनटली फ्लाई, बीएमडब्ल्यू जैसी कई लग्जरी कारों की मालकिन भी हैं। दिल्ली, मुंबई में इनके पास करोड़ों का घर है।

Anushka Sharma

अरबों की मालकिन है अनुष्का शर्मा

इसके अलावा अनुष्का शर्मा अपने भाई के साथ मिलकर क्लेन स्लेट फिल्म्स नामक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में अनुष्का शर्मा के पास कुल 300 करोड रुपए की संपत्ति थी। विराट कोहली से शादी के बाद इस सेलिब्रिटी कपल की कुल संपत्ति में और भी जबरदस्त इजाफा हुआ था। साल 2019 में विराट कोहली कुल 900 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। विराट अनुष्का यानी विरुष्का की कुल नेटवर्थ 12 अरब रुपये साल 2019 में दर्ज की गई थी।

Share on