Anupamaa: अनुज की बात सुन गुरु मां को इंसाफ दिलाने पर अड़ी अनुपमा, अब होगा नया ड्रामा

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 14 सितम्बर 2023, 10:59 पूर्वाह्न

Anupamaa Spoiler Alert: एक ओर जहां मालती देवी की हालत देखकर सभी लोग परेशान है, तो वहीं पाखी के आने से शो में एक बार फिर खुशी का माहौल नजर आ रहा है। ऐसे में यह जानने को सब बेताब है कि अब मालती देवी का क्या होगा?

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपम सीरियल के आज के एपिसोड में जहां पाखी की वापसी का सेलिब्रेशन पूरे घर में चल रहा है, तो वही सभी लोग पाखी के वापस आने का क्रेडिट मालती देवी को देते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान यह बात भी सभी ने नोटिस की है कि मालती देवी खुद का दिमागी संतुलन अब हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी वह यह नहीं भूलती कि पाखी अनुपमा की बेटी है और वह उसे रोड से उठाकर कपाड़िया हाउस ले आती है।

एक ओर जहां मालती देवी की हालत देखकर सभी लोग परेशान है, तो वहीं पाखी के आने से शो में एक बार फिर खुशी का माहौल नजर आ रहा है। ऐसे में यह जानने को सब बेताब है कि अब मालती देवी का क्या होगा? और साथ ही रोमिल की करतूत को क्या शाह और कपाड़िया माफ कर पाएंगे? तो आइये हम आपको आपके इन सवालों के जवाब देते हैं।

पाखी कर देगी रोमिल को माफ

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में आप देखेंगे कि अब पाखी की तबीयत ठीक हो गई है और वह घर में वापस आने के बाद खुशियों को वापस लाने की कोशिश कर रही है। पाखी रक्षाबंधन का त्योहार मनाएगी और साथ ही कहेगी, जो अधूरा रह गया है चलो उसे पूरा कर लेते हैं… इसके बाद पाखी सभी को राखी बंधेगी और कहेगी मेरे बापूजी की कलाई क्यों सुनी रह जाए। सभी लोग एक साथ मस्ती करते नजर आएंगे। वहीं पाखी रोमिल को भी माफ कर देगी और उसे भी राखी बंधेगी।

मालती देवी को इंसाफ दिलाने के लिए क्या करेगी अनुपमा?

इसके बाद अनुज और अनुपम मालती देवी को लेकर बात करते नजर आएंगे। इस दौरान मालती देवी की हालत देखकर अनुज कहेगा कि इन्हें डॉक्टर को दिखाते हैं और अगर वह इन्हें किसी अच्छे हॉस्पिटल या केंद्र में शिफ्ट करने को कहते हैं, तो हम कर देंगे। मैं उन्हें यहां तुम्हारे साथ नहीं रखना चाहता। हालांकि आखिरी फैसला तुम्हारा ही होगा, तुम जो चाहो वह करो।

ये भी पढ़ें- शाहरुख-गौरी के डांस ने उड़ाया गर्दा, कंगना के गाने पर दोनों ने मटकाई ऐसी कमर; Video देख फैंस ने थामें दिल

अनुज की यह बातें सुनने के बाद अनुपम मालती देवी को अपने साथ रखकर उनकी हालत की वजह जानने की कोशिश करने का फैसला करेगी। इसके साथ ही वह उनकी इस हालात का जो जिम्मेदार है, उसे सजा दिलाने की बात भी कहेगी। ऐसे में अनुपम क्या मालती देवी के गुनहगारों को ढूंढ पाएगी? और आखिर मालती देवी के साथ यह सब कुछ किसने किया है? अनुपम अब मालती देवी का बदला लेगी और उन्हें कैसे उनका नाम और शोहरत वापस दिलवाएगी? यह जानने के लिए आपको अनुपम सीरियल का अगला एपिसोड देखना होगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।