Anupama 27 May Episode: फाइनली हुआ खुलासा क्यों अनुपमा के पास नहीं लौटा अनुज, माया के सारे राज से उठा पर्दा

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 27 मई 2023, 9:26 पूर्वाह्न

Anupama Next Episdoe: अनुपमा सीरियल में चल रहा फैमिली ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। शनिवार यानी आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज कपाड़िया ने फाइनली उस राज से पर्दा उठा दिया है, जिसके इंतजार में दर्शक बीते 2 हफ्ते से पलके बिछाए इस शो को देख रहे थे। वहीं दूसरी ओर आज के एपिसोड में अनुज कपाड़िया की मुलाकात अपनी असली मां से भी होने वाली है। ऐसे में मां बेटे का पहली बार यह मिलन कैसा होगा, यह देखना फैंस के लिए किसी सस्पेंस से कम नहीं होगा। ऐसे में आइए हम आपको अनुज कपाड़िया के उस राज के बारे में बताएं, जिसके कारण वह अनूपमा के पास नहीं आ सका और वही अब लौट कर भी उसका नहीं हो पा रहा है।

अनुपमा के पास क्यों नहीं लौट पाया था अनुज

टीवी सीरियल अनुपमा में लंबे समय से अनुज कपाड़िया के दिल में छुपे राज से फाइनली पर्दा उठ गया है। दरअसल आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज कपाड़िया गुरुकुल में अपनी अनूपमा से मिलेगा और वहां पर उसे बताएगा कि उस दिन आखिर उसके साथ क्या हुआ था। अनुज कहेगा कि वह कान्हा जी और अपनी अनु के सामने कभी झूठ नहीं बोल सकता… वह अनूपमा को बताएगा कि- उस दिन जब वह उससे मिलने के लिए आ रहा था, तब वह बहुत खुश था… मैं घर से निकलने ही वाला था कि माया अजीब सी हरकतें करने लगी और उसे रोकने लगी। तब उसने माया को धक्का दिया और दरवाजा तोड़कर वहां से निकल गया, लेकिन फिर रास्ते में उसे एक फोन आया और सब कुछ बदल गया।

अनुज आगे बताएगा कि वह फोन छोटी अनु का था। वह जोर-जोर से रो रही थी। यह सुनकर उसने गाड़ी वापस घुमाई और माया के घर पहुंचा। उसने वहां पर देखा कि माया और छोटी खून में लथपथ है। वह उन्हें हॉस्पिटल लेकर गया, तो डॉक्टर ने बताया कि माया के सिर में चोट आई है और उसकी MRI रिपोर्ट भी ठीक नहीं आई। माया अपना मानसिक संतुलन खो रही है और ऐसे में उसके साथ रहना जरूरी है। एक मिनट के लिए उसे अकेला छोड़ना खतरे से खाली नहीं होगा। इस बीच माया को अस्पताल में होश आ गया और वह चीखना चिल्लाना और चीजें फेंकना शुरू कर देती है।

अब अनुपमा लेगी कौन सा बड़ा फैसला

ऐसे में अनुज के इस खुलासे के बाद जब अनूपमा को यह पता चलेगा कि अनुज उसे सब कुछ बताना चाहता था, लेकिन माया की ऐसी हालत उसकी वजह से हुई है। ऐसे में वह उसे अकेला नहीं छोड़ सकता। अनुज का कहना है कि वह जैसी भी है लेकिन छोटी की बायोलॉजिकल मदर है। वह आगे कहता है कि अगर मैं उसे अस्पताल में छोड़ कर आता, तो छोटी को कहां छोड़ कर आता… यह चिंता उसे खाए जा रही थी। इसके बाद अनुज अपनी अनु के पैर पकड़कर उससे माफी भी मांगता है।

ऐसे में अब यह देखना शो में एक नए ट्विस्ट की वजह बनेगा कि अनुज का सारा सच जानने के बाद अनूपमा क्या फैसला लेती है। क्या वह उसे छोड़कर अमेरिका चली जाएगी? या वह अनुज के सच पर यकीन करने से इंकार कर देगी? यह सब जानने के लिए आपको अनुपमा सीरियल का लेटेस्ट एपिसोड देखना होगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।