Anupamaa 22 May: अनुपमा-अनुज का हुआ मिलन, माया का होगा पर्दाफाश, थप्पड़ के साथ आयेगा नया ट्वीस्ट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 22 मई 2023, 9:57 पूर्वाह्न

Anupamaa Latest Episode: टॉप टीआरपी सीरियल अनुपमा में इस हफ्ते जबरदस्त ट्वीस्ट आने वाले हैं। ऐसे में जहां आप देखेंगे कि वनराज अनुज को इस बात का एहसास दिलाने की कोशिश करेगा कि उसने अनुपमा जैसे हीरे को छोड़कर उसने बहुत बड़ी गलती की है, तो वही वह लीला बा के साथ मिलकर यह भी दिखाएगा कि अनूपमा उनके परिवार का हिस्सा है। वनराज अनुज के सामने ही दिखावा करते हुए अनुपमा से समर की शादी तक शाह हाउस में रुकने की बात कहता है। यह सुनकर अनुज चौक जाता है, हालांकि अनुपमा कुछ ऐसा जवाब देती है, जो अनुज के चेहरे पर खुशी ले आता है। दरअसल अनूपमा शाह हाउस में रुकने से मना कर देती है। इन सारे हंगामे के बीच समर की शादी में अनुपमा ने अपने गुरु मां को भी इनवाइट कर दिया है।

कपाड़िया हाउस में हुई अनुज-माया की एंट्री

अनुपमा के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि माया अनुज को कपाड़िया हाउस में वापसी करने पर मजबूर कर देती है। ऐसे में जहां आज कपाड़िया हाउस में माया और अनुज एंट्री करते हैं, तो वही माया के सपनों पर पानी फिर जाता है, क्योकि वह उस घर में आने की परमिशन तो दे देता है, लेकिन अपने कमरे में आने की नहीं। अनुज कपाड़िया हाउस में एंट्री करने के साथ ही माया को उसकी औकात दिखाता है। दूसरी ओर अनुज घर आने के बाद कहता है कि अब वह अपने बिजनेस पर फोकस करना चाहता है। अब वह अकाउंट चेक करेगा…और ये सुनते ही बरखा और अधिक के होश उड़ जाते हैं।

अनुज-अनूपमा को बता देगा सारा सच?

आज के एपिसोड में अनुज और अनुपमा की मुलाकात होगी जहां अनुज अनूपमा को उसके वापस न लौटने का खुलासा करता नजर आएगा, लेकिन वह ज्यादा कुछ कह नहीं पाएगा। इसके साथ ही वह अनूपमा को अपनी बाइक पर बैठा कर उसके घर छोड़ता हुआ भी नजर आएगा, जहां दोनों एक-दूसरे से सवाल जवाब करने का मौका तलाशते दिखाई देंगे, लेकिन यह मौका भी चूक जाएगा।

समर और डिंपी में होगी बहस

वहीं समर और डिंपी शादी की तैयारियों को लेकर सुबह-सुबह फोन पर एक-दूसरे से बात करेंगे। बात की शुरुआत रोमांस से होगी ,लेकिन अंत लड़ाई पर खत्म होगा। दरअसल डिंपी धीरे-धीरे अपना रंग दिखाना शुरू कर रही है। डीपी समर से कहेगी कि तुम्हारा कमरा एक इंसान के रहने के लिए ठीक है, लेकिन दो इंसानों के लिए यह कमरा परफेक्ट सूटेबल नहीं है। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस होगी। ऐसे में शाह हाउस से लेकर कपाड़िया हाउस तक मचे हंगामे में कौन-कौन से ट्वीस्ट आते हैं और क्या अनुपमा के इनविटेशन पर उसकी गुरु मां समर-डिंपी की शादी में आती है… यह सब जानने के लिए आपको अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड देखना होगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।