नितेश पांडे के निधन से पूरी तरह से टूट है गई अनुपमा, बोलीं- ‘हमारा मिलने का था प्लान, मेरा तो सबकुछ…’

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 25 मई 2023, 3:12 अपराह्न

Anupama Fame Rupali Ganguly On Nitesh Pandey Death: अनुपमा सीरियल में धीरज कुमार का किरदार निभाने वाले एक्टर रितेश पांडे का 51 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। रितेश पांडे का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। उनके निधन की खबर से जहां एक ओर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है, तो वही अनूपमा सीरियल के सभी स्टार्स को नितेश पांडे के निधन से गहरा सदमा लगा है। रितेश पांडे के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए अनूपमा सीरियल में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली समेत टेलीविजन इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां पहुंची। इस दौरान सभी ने नम आंखों से नितेश पांडे को अंतिम विदाई दी। हालांकि इस दौरान सबका ध्यान रूपाली गांगुली के उस वीडियो ने खींच लिया, जिसमें वह अंतिम विदाई के दौरान लगातार रोती हुई नजर आई।

नितेश पांडे के निधन से टूट गई रूपाली गांगुली

अनुपमा सीरियल से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली रूपाली गांगुली रितेश पांडे के निधन पर टूट गई है। दोनों बेहद करीबी और अच्छे दोस्त थे। ऐसे में दोस्त के निधन ने रूपाली को तोड़ कर रख दिया है। रुपाली का कहना है कि उनके लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि उनके सबसे करीबी दोस्त नितेश अब इस दुनिया में नहीं रहे। नितेश के साथ वह एक बेहद अच्छा बॉन्ड शेयर करती थी। वह उनके लिए उनके सबसे खास दोस्त है।

मेरा सबकुछ उजड़ गया- रुपाली गांगुली

नितेश पांडे का अंतिम संस्कार मुंबई के पवई श्मशान घाट में किया गया, जहां रूपाली गांगुली सहित टीवी इंडस्ट्री के सभी दिग्गज नजर आए। सभी ने एक्टर को श्रद्धांजलि दी। वही दोस्त के अंतिम संस्कार के दौरान रूपाली गांगुली फूट-फूट कर रोने लगी। वह अपने आंसू नहीं रोक पाई। वही मीडिया में जब रूपाली गांगुली से नितेश के साथ उनकी यादों को लेकर बात की, तो उन्होंने कहा मेरा तो सबकुछ उजड़ गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रूपाली गांगुली ने कहा वह इस इंडस्ट्री में मेरा एकमात्र दोस्त था। डेलनाज और साराभाई के अलावा वह लगातार मेरे संपर्क में भी था। जब मैं काम नहीं कर रही थी, तब भी वह मेरे साथ था। मुझे उनके निधन पर विश्वास नहीं हो रहा। नीतीश का बेटा आरव जो मेरे बेटे रुद्रांश से कुछ महीने बड़ा है, उसने मुझे पिछले हफ्ते ही एक पेंटिंग के बारे में मैसेज किया था, जो उसने बनाई थी। हमने अपने बेटों को मिलाने की योजना भी बनाई थी।

जल्द ही मिलने वाले थे, लेकिन अब कभी नहीं मिल पायेंगे

अपने दोस्त नितेश पांडे को याद करते हुए रूपाली गांगुली के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। उन्होंने आगे कहा हम दोनों को कुत्ते बहुत पसंद थे। नितेश की पत्नी अर्पिता एक पशु देखभाल करता है और एक फीडर भी है, मेरी तरह…। नीतेश के निधन से ऐसा लग रहा है- मेरा सबकुछ उजड़ गया, नितेश मेरे लिए बहुत प्रोटेक्टिव था। रूपाली गांगुली ने इस दौरान यह भी बताया कि हमारा अगले हफ्ते मिलने का प्लान था। 3 हफ्ते हो गए थे, हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी। लेकिन अब मैं उससे कभी नहीं मिल पाऊंगी और मुझे इस बात पर जरा भी विश्वास नहीं हो रहा।

पिता के निधन से टूट गया बेटा

रितेश पांडे के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। रितेश पांडे के पार्थिव शरीर को जब अंतिम विदाई के लिए ले जाया जा रहा था, इस दौरान उनका बेटा उनके पास बैठा रहा और बार-बार अपने पिता को चुनता हुआ दिखाई दिया। वही मां बेसुध और बेजान बेटे के पास बैठी रही। नितेश के निधन पर घर में सभी लोग चीख-पुकार कर रोते नजर आए। मालूम हो कि अनुपमा फेम रूपाली गांगुली के अलावा अनुपमा सीरियल के बाकी सभी किरदार भी नितेश पांडे के निधन पर नम आंखों के साथ उन्हें विदा करते नजर आए।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।