Annu Kapoor Birthday : दो-दो शादियां, 65 की उम्र में बोल्ड सीन्स! कॉन्ट्रोवर्शियल रही अन्नू कपूर की लाइफ

Annu Kapoor : टीवी पर आने वाला म्यूजिकल शो अंताक्षरी शायद ही कोई ऐसा हो जिसने ना देखा हो। इस शो को बॉलीवुड एक्टर अनु कपूर होस्ट किया करते थे। साल 1983 में फ़िल्म मंडी से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले अन्नू कपूर को असली पहचान फ़िल्म ‘उत्सव’ से मिली थी जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड फॉर बेस्ट परफॉर्मेंस इन कॉमिक रोल से भी नवाजा गया था। बचपन में आईएएस बनने की चाहत रखने वाले अन्नू कपूर को ये कहा पता था कि वह एक दिन इतने पॉपुलर एक्टर बन जाएंगे। आपको बतादें की अन्नू कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर का बचपन काफी गरीबी में गुजरा था। आर्थिक तंगी के कारण उनका आईएसएस बनने का सपना भी टूट गया और शुरुवात के दिनों में उन्होंने चाय का स्टाल लगाकर अपना गुजारा किया था। सिर्फ इतना ही नही पैसे की तंगी इस कदर थी कि वह लॉटरी के टिकट भी बेचा करते थे।

Annu kapoor

प्रियंका चोपड़ा ने किया था रिजेक्ट :-

आपको बतादें की हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म ‘सात खून माफ’ में अन्नू कपूर ने उनके सात पतियों में से एक का रोल निभाया था। लेकिन इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा वाक्या हुआ जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। दरअसल, इसकी शुरुवात तब हुई थी, जब अन्नू कपूर ने ये कहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ इंटिमेट सीन करने से इनकार कर दिया है। इतना ही नही इसके पीछे की वजह बताते हुए अन्नू कपूर ने कहा था कि क्योंकि वह अच्छे नही दिखते और ना ही वह हीरो है इसलिए प्रियंका ने ये किया। अगर वह हीरो होते तो शायद पिसी उनके साथ ये कर लेती। मालूम हो कि अन्नू कपूर के इस बयान के बाद ये विवाद काफी लंबा चला था।

whatsapp channel

google news

 

Annu kapoor

65 साल की उम्र में दिए बोल्ड सीन्स :-

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि अन्नू कपूर ने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘पौरुषपुर’ में इतने बोल्ड सीन्स किये जितना उन्होंने अपने पूरे करियर में नही फिल्माया था। इस सीरीज में अन्नू का किरदार इसलिए भी काफी चर्चे में था क्योंकि उन्होंने इसमे अपने से कई साल छोटी फीमेल एक्ट्रेस संग इंटिमेट सीन शूट किया था। 65 साल की उम्र में इस तरह के सीन्स देने के बाद लोगों का उनकी ओर देखने का नजरिया ही बदल गया और इस सीरीज ने काफी तहलका भी मचाया था।

Annu kapoor

अन्नू कपूर ने की है दो-दो शादियां :-

हालांकि दूसरी शादी होने के बाद भी अन्नू कपूर को अचानक से अपनी पहली पत्नी अनुपमा से फिर से लगाव हो गया। इतना ही नहीं वह अनुपमा से छुप छुपाकर मिलने भी जाया करते थे। लेकिन कुछ ही वक्त बाद उनकी दूसरी पत्नी अरूणिता को उन पर शक होने लगा और जल्द ही उन्हें पूरी सच्चाई पता चल गई। मालूम हो कि सच जानने के बाद अरूणिता ने अन्नू कपूर से अलग होने का फैसला लिया और साल 2005 में दोनों का तलाक हो गया। फिर अरूणिता से अलग होने के बाद साल 2008 में अन्नू कपूर ने दोबारा अपनी पहली पत्नी अनुपमा से शादी कर ली।

Share on