ankita lokhande pregnancy : अंकिता लोखंडे की प्रेगनेंसी पर पति विक्की जैन ने किया खुलासा, कह दी ऐसी बात

ankita lokhande pregnancy : अंकिता लोखंडे अपने पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने मुंबई में लेट नाइट आईआईए अवार्ड 2022 में अपने पति विक्की जैन के साथ पहुंची थी। इस दौरान अंकिता लोखंडे से आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी को लेकर सवाल पूछा गया। फिर पैपराजी ने अभिनेत्री से उनकी प्रेगनेंसी के बारे में पूछ लिया जिसके बाद विक्की जैन ने जवाब दिया जिसे सुन अंकिता सबके सामने हिचक गई। अंकिता लोखंडे इस अवॉर्ड फंक्शन में हरे रंग की शिमरी गाउन पहनकर पहुंची थी। अभिनेत्री की यह ड्रेस इतनी ज्यादा रिवीलिंग लग रही थी कि कार से उतरने के दौरान अपने कपड़े को अंकिता फ्रंट साइड से कवर करती नजर आई।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

काफी रिविलिंग ड्रेस पहन पहुंची अंकिता लोखंडे 

अंकिता का यह बोल्ड अंदाज देखने के बाद हर कोई दंग रह गया। वही पति विक्की जैन काले रंग की कोट और पैंट के साथ सफेद रंग की शर्ट में नजर आए। इस ड्रेस में अंकिता जैसे ही अवार्ड फंक्शन के रेड कार्पेट पर दिखी तो पैपराजी ने अभिनेत्री को घेर लिया और उनसे कई सारे सवाल पूछे। इस दौरान एक्ट्रेस से पैपराजी ने आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी के बारे में पूछा। पैपराजी ने कहा कि रणवीर और आलिया का पहला बच्चा आने वाला है। इस पर आप किया प्रतिक्रिया देंगे। अंकिता ने रणवीर और आलिया के अपकमिंग बेबी के लिए शुभकामनाएं दी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

whatsapp channel

google news

 

 अंकिता लोखंडे की प्रेगनेंसी पर पति विक्की जैन ने ये कहा 

इसके बाद एक्ट्रेस से प्रेगनेंसी के बारे में पूछा गया तो पति विक्की जैन ने कहा कि ‘हम लोग लाइन में हैं।’ यह कहने के बाद विक्की जैन स्माइल देते नजर आए और अंकिता हंसने लगी। अंकिता और विक्की एक दूसरे से बात करते दिखे। बता दें कि हाल ही में अंकिता और विक्की नए घर में शिफ्ट हुए हैं। जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस शेयर करती रहती है। बताते चलें कि विक्की जैन और अंकिता लोखंडे पिछले साल ही दिसंबर में 14 तारीख को शादी के बंधन में बंधे थे।

Share on