Anjali Arora Video: ‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार छाई हुई है। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने अपकमिंग गानों का प्रमोशन भी कर रही है। हाल ही में अंजलि अरोड़ा का नया गाना फीवर 104 रिलीज हुआ है। इस गाने ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। बता दे अब तक इस गाने को 1.1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वही अंजलि अरोड़ा पर चढ़े फीवर 104 का असर अब उनके फैंस पर भी दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि लोग इस गाने को बार-बार प्ले करके देख रहे हैं।

अंजलि अरोड़ा के फीवर 104 का चढ़ा खुमार
भुबन बड्याकर के गाने कच्चा बादाम से रातों-रात स्टार बनी अंजलि अरोड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वही अंजलि अरोड़ा जबसे कंगना रनौत के कंट्रोवर्शियल शो लॉकअप में नजर आई है, तब से उनकी फैन फॉलोइंग में दुगनी स्पीड से इजाफा हो रहा है। यही वजह है कि अंजलि अरोड़ा के हर दिन वायरल हो रहे वीडियो पर फैंस भी भार-भर कर प्यार बरसा रहे हैं। कुछ घंटों पहले रिलीज हुए अंजलि अरोड़ा के नए गाने फीवर 104 का बुखार अब लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। अब तक इस गाने को एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट करने वालों की भी भरमार लगी हुई है।
इस दौरान कमेंट सेक्शन में हर किसी ने अंजलि अरोड़ा के ग्लैमरस अवतार और उनके स्टाइल की जमकर तारीफ की है। बता दें कि ये अंजलि अरोड़ा का पहला गाना नहीं है। इससे पहले अंजलि अरोड़ा की सजना एल्बम भी रिलीज हो चुकी है, जिस पर फैंस ने काफी प्यार बरसाया था।
खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगे अंजलि अरोड़ा
बता दे अंजलि अरोड़ा रियलिटी शो के जरिए लगातार पापुलैरिटी के नए मुकाम को छू रही है। कंगना रनौत के कंट्रोवर्शियल शो लॉकअप में अपनी ग्लैमरस अदाओं के जलवे दिखाने के बाद अब जल्द ही वह रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगी, जहां वह अपनी स्टंट बाजी से हर किसी के होश उड़ाती नजर आयेंगी।