‘तेरी जवानी बड़ी-बड़ी मस्त है’ की एक्ट्रेस कहां हो गई गुम, ‘जब भी मेट’ के इस एक्टर से रचाई है शादी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 20 फरवरी 2023, 11:48 पूर्वाह्न

Anjala Zaveri: 90 के दशक में अंजला जवेरी बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थी। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से अंजला जावेरी ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया था। अंजला ने प्यार किया तो डरना क्या के फेमस गाने तेरी जवानी मस्त मस्त है से लोगों को अपनी अदाओं का कायल बना दिया था। उस दौर में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अपनी खूबसूरती और अपनी अदाओं का जादू चलाने वाली अंजला जावेरी अचानक से इंडस्ट्री छोड़कर चली गई थी। 25 साल पहले गायब हुई अंजली जावेरी इन दिनों कहां है आइए हम आपको बताते हैं।

Anjala Zaveri

16 साल की उम्र में किया ता बॉलीवुड में डेब्यू

अंजला जावेरी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना ने लांच किया था। उन्होंने अपने बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म हिमालय पुत्र में अंजना को कास्ट किया था। यह अंजना जावेरी की बॉलीवुड डेब्यु फिल्म थी। साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म के समय अंजना जावेरी 16 साल की थी। इतनी कम उम्र में बतौर एक्टर अपनी खूबसूरती और अपनी अदाओं से अंजला ने हर किसी को अपना कायल बना दिया था।

Anjala Zaveri

अरबाज संग ऑनस्करीन रोमांस कर छा गई थी अंजला जावेरी

इस फिल्म के बाद अंजना जावेरी प्यार किया तो डरना क्या में नजर आई। इस फिल्म में लीड रोल में सलमान अरबाज के साथ काजोल नजर आई थी, लेकिन काजोल के साथ-साथ इस फिल्म में जिसकी खूबसूरती ने सबका ध्यान खींचा वह अरबाज की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड अंजना जावेरी थी। इस फिल्म में अरबाज और अंजना की लड़ाई झगड़े से भरी लव केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया था।

Anjala Zaveri

फ्लॉप फिल्म के बाद छोड़ दिया बॉलीवुड

प्यार किया तो डरना क्या के बाद अंजना जावेरी बेताबी फिल्म में नजर आई। इस फिल्म में उनके साथ आशीर्वाद से चंद्रचूड सिंह, अशरद वारसी, मयूरी कांगो भी दिखाई दिये। हालांकि यह बात अलग है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के बाद अंजला ने तमिल और तेलुगू फिल्मों का रुख कर लिया। साउथ इंडस्ट्री में अंजना जावेरी की जोड़ी नागार्जुन, नंदामोरी बाल कृष्णा, ममूटी और सुदीप जैसे टॉप स्टार्स के साथ काफी जमीं। लोगों ने इन जोड़ियों को काफी पसंद किया।

Anjala Zaveri

इंगलैंड में जन्मी अंजला बनी साउथ की टॉप हीरोइन

अंजला जावेरी को जो मुकाम बॉलीवुड इंडस्ट्री में नहीं मिला साउथ इंडस्ट्री में उन्होंने उससे कहीं उंचा मुकाम हासिल किया। साउथ इंडस्ट्री में जाने के बाद अंजला जावेरी की किस्मत चमक गई और वह साउथ की टॉप अभिनेत्री के तौर पर जानी पहचानी गई। बता दे अंजला जावेरी इंग्लैंड से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 20 अप्रैल 1972 को लंदन के पोर्ट्समाउथ के एक गुजराती परिवार में हुआ था। अंजला के पिता भारतीय थे और उन्हें भारत में रहना पसंद था। इसी वजह से अंजला भी भारत आ गई थी और भारत में ही अपना करियर बनाने की प्लानिंग कर ली थी।

Anjala Zaveri

कहां है इन दिनों अंजला झावेरी

इन दिनों अंजला झावेरी लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहना ही पसंद करती है। बता दे अंजला जावेरी ने मॉडल-एक्टर तरुण अरोड़ा से शादी की है। इन दिनों में अपनी शादीशुदा लाइफ में व्यस्त है। बता दे तरुण को आपने जब भी मेट में करीना कपूर के बॉयफ्रेंड के तौर पर देखा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।