HBD Anil Kapoor : करोड़ों के मालिक है अनिल कपूर, मुंबई से लेकर लंदन-अमेरिका और दुबई में हैं आलीशान कोठी

बॉलीवुड के फॉरएवर यंग अनिल कपूर(Anil Kapoor) 65 साल के हो गए हैं, लेकिन आज भी वह 30 से 40 साल के एक्टर को परफॉर्मेंस के मामले में मात देते हैं। यहीं कारण है कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री का फॉरएवर यंग एक्टर (forever young actor Anil Kapoor ) कहा जाता है। वह जहां भी जाते हैं तो उनसे इसका राज भी जरूर पूछा जाता है। आखिर आप इतने जवान कैसे लगते हैं?

आज तक अनिल कपूर ने अपने इस राज से कभी पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन आज हम आपके लिए अनिल कपूर की कुल संपत्ति से पर्दा जरूर उठाएंगे। साथ ही आपको बताएंगे आखिर अनिल कपूर कितने करोड़ की संपत्ति (Anil Kapoor property) के मालिक हैं और अनिल कपूर के पास कौन-कौन सी महंगी कारें (Anil Kapoor expensive car) हैं।

whatsapp channel

google news

 

एक साथ 13 फिल्में रही हिट

अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को चेंबूर मुंबई के महाराष्ट्र में हुआ था। अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे हिट अभिनेताओं में से एक है। अब तक उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को मिस्टर इंडिया, परिंदा, नायक, तेजाब, विरासत जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। 90 के दशक में वह इकलौते ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने लगातार 13 हिट फिल्में दी थी।

मुबई के अलावा कई जगह आलीशान घर

बात अनिल कपूर के आलीशान घरों की करें, तो बता दें अनिल कपूर के पास मुंबई के आलीशान बंगलों के अलावा दुबई, कैलिफ़ोर्निया और लंदन में भी बेहद खूबसूरत और आलीशान घर है। अनिल कपूर के यह घर बेशकीमती चीजों से तैयार किए गए हैं। यह बेहद खूबसूरत और आलीशान है।

अनिल कपूर के आलीशान घर

अनिल कपूर के पास लंदन के में मेफेयर अपार्टमेंट में एक बेहद खूबसूरत घर है, जिसमें वह अक्सर छुट्टियां बिताने जाते हैं। इसके अलावा अनिल कपूर के पास दुबई में भी 2BHK फ्लैट है। अनिल कपूर का यह फ्लैट डिस्कवरी गार्डन के पास फुरजान में स्थित है।

कैलिफ़ोर्निया में बेटे के लिए खरीदा घर

इसके अलावा अनिल कपूर के पास कैलिफ़ोर्निया में भी एक बेहद खूबसूरत घर है। दरअसल अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन (Anil Kapoor Family) जब कैलिफ़ोर्निया में पढ़ाई करने के लिए गए थे, इस दौरान अनिल कपूर ने अपने बेटे के लिए कैलिफ़ोर्निया में ऑरेंज काउंटी में एक 3BHK अपार्टमेंट लिया था। बता दे अनिल कपूर के इस अपार्टमेंट के बैकयार्ड में एक बेहद बड़ा समुद्र तट है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह घर एक मिलियन डॉलर से भी ज्यादा महंगा है।

अनिल के पास है मंहगी कारें

बात अनिल कपूर की कारों की करें तो बता दें मौजूदा समय में अनिल कपूर के पास मर्सिडीज-बेंज-एस-क्लास (Mercedes-Benz s-class) के साथ-साथ एक लेंबोर्गिनी लाडो स्पाइडर (Lamborghini Gallardo spyder) भी है। अनिल कपूर की इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है।

Share on