Anil Kapoor की छोटी बेटी रिया कपूर है करोड़ों की मालकिन, कमाई के मामले में बहन सोनम से है आगे

Anil Kapoor Daughter Rhea Kapoor: रिया कपूर बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी है। अनिल कपूर की बेटी का नाम जब भी ज़हन में आता है, तो सबसे पहले सोनम कपूर ही याद आती है क्योंकि रिया कपूर लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहना ही पसंद करती है। रिया का जन्म 5 मार्च 1987 को मुंबई में अनिल कपूर के परिवार में हुआ था। रिया को अभिनय का जरा भी शौक नहीं है, यही वजह है कि वह बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से दूर रहती हैं। इतना ही नहीं वह बॉलीवुड इवेंट और अवार्ड फंक्शन में भी जाना पसंद नहीं करती है। ऐसे में आइए हम आपको अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं और साथ ही बताते हैं कि वह क्या करती है?

Anil Kapoor Daughter Rhea Kapoor

क्या करती है अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर

रिया कपूर ने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म आयशा से की थी। इस फिल्म में सोनम कपूर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थी और उनके साथ अभय देवल बतौर हीरो दिखे। इसके बाद रिया ने साल 2014 में फिल्म खूबसूरत को प्रोड्यूस किया, जिसके डायरेक्टर शशांक घोष थे। बता दे ये फिल्म ऋषिकेश मुखर्जी की रीमेक थी, जिसका नाम भी खूबसूरत ही था। इस फिल्म के बाद रिया ने साल 2017 में सोनम कपूर के साथ अपने क्लॉथिंग ब्रांड रेसन की शुरुआत की और आज वह अपने इसी ब्रांड के जरिए करोड़ों में कमाई करती है।

Anil Kapoor Daughter Rhea Kapoor

whatsapp channel

google news

 

क्लॉथिंग ब्रांड शुरू करने के बाद रिया ने अपने प्रोड्यूजिंग करियर को अलविदा नहीं कहा था। बल्कि साल 2018 में एक बार फिर से वीरे दी वेडिंग को प्रोड्यूस करती नजर आई। इस फिल्म में उन्होंने एक साथ चार एक्ट्रेस को कास्ट किया था, जिसमें उनकी बहन सोनम कपूर के साथ स्वरा भास्कर, करीना कपूर और शिखा नजर आई। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई भी की। लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया।

Anil Kapoor Daughter Rhea Kapoor

रिया कपूर की नेटवर्थ कितनी है

अनिल कपूर का पूरा परिवार हमेशा लाइमलाइट में रहता है, लेकिन इसके बावजूद उनकी बेटी रिया को कैमरे से दूर रहना ही पसंद है। इसीलिए उन्होंने अपना करियर भी कैमरे के पीछे ही चुना था। रिया एक फैशन डिज़ाइनर और फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर जानी पहचानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिया की टोटल नेटवर्थ 5 से 6 मिलियन डॉलर की है।

Anil Kapoor Daughter Rhea Kapoor

मंहगी गाड़ियों की शौकिन है रिया

रिया को महंगी गाड़ियों का भी बेहद शौक है। बता दे रिया की संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा उनके क्लॉथिंग ब्रांड पर निर्भर करता है। इस ब्रांड को उन्होंने अपनी बहन के साथ मिलकर शुरू किया था। रिया के कार कलेक्शन की बात करें तो बता दे कि इसमें मर्सिडीज बेंज एस400, मर्सिडीज मेबैक एस 500 जैसी कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद है।

Share on