Anil Kapoor Daughter Rhea Kapoor: रिया कपूर बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी है। अनिल कपूर की बेटी का नाम जब भी ज़हन में आता है, तो सबसे पहले सोनम कपूर ही याद आती है क्योंकि रिया कपूर लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहना ही पसंद करती है। रिया का जन्म 5 मार्च 1987 को मुंबई में अनिल कपूर के परिवार में हुआ था। रिया को अभिनय का जरा भी शौक नहीं है, यही वजह है कि वह बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से दूर रहती हैं। इतना ही नहीं वह बॉलीवुड इवेंट और अवार्ड फंक्शन में भी जाना पसंद नहीं करती है। ऐसे में आइए हम आपको अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं और साथ ही बताते हैं कि वह क्या करती है?
क्या करती है अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर
रिया कपूर ने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म आयशा से की थी। इस फिल्म में सोनम कपूर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थी और उनके साथ अभय देवल बतौर हीरो दिखे। इसके बाद रिया ने साल 2014 में फिल्म खूबसूरत को प्रोड्यूस किया, जिसके डायरेक्टर शशांक घोष थे। बता दे ये फिल्म ऋषिकेश मुखर्जी की रीमेक थी, जिसका नाम भी खूबसूरत ही था। इस फिल्म के बाद रिया ने साल 2017 में सोनम कपूर के साथ अपने क्लॉथिंग ब्रांड रेसन की शुरुआत की और आज वह अपने इसी ब्रांड के जरिए करोड़ों में कमाई करती है।
क्लॉथिंग ब्रांड शुरू करने के बाद रिया ने अपने प्रोड्यूजिंग करियर को अलविदा नहीं कहा था। बल्कि साल 2018 में एक बार फिर से वीरे दी वेडिंग को प्रोड्यूस करती नजर आई। इस फिल्म में उन्होंने एक साथ चार एक्ट्रेस को कास्ट किया था, जिसमें उनकी बहन सोनम कपूर के साथ स्वरा भास्कर, करीना कपूर और शिखा नजर आई। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई भी की। लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया।
रिया कपूर की नेटवर्थ कितनी है
अनिल कपूर का पूरा परिवार हमेशा लाइमलाइट में रहता है, लेकिन इसके बावजूद उनकी बेटी रिया को कैमरे से दूर रहना ही पसंद है। इसीलिए उन्होंने अपना करियर भी कैमरे के पीछे ही चुना था। रिया एक फैशन डिज़ाइनर और फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर जानी पहचानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिया की टोटल नेटवर्थ 5 से 6 मिलियन डॉलर की है।
मंहगी गाड़ियों की शौकिन है रिया
रिया को महंगी गाड़ियों का भी बेहद शौक है। बता दे रिया की संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा उनके क्लॉथिंग ब्रांड पर निर्भर करता है। इस ब्रांड को उन्होंने अपनी बहन के साथ मिलकर शुरू किया था। रिया के कार कलेक्शन की बात करें तो बता दे कि इसमें मर्सिडीज बेंज एस400, मर्सिडीज मेबैक एस 500 जैसी कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद है।