नाना बनें अनिल कपूर, घर आया नन्हा मेहमान, बेटी सोनम कपूर ने दिया को बच्चे को जन्म, देखें

Sonam Kapoor baby: अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर मां बन गई है। एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले ही एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर ने साझा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए सोनम कपूर के फैंस के साथ इस खुशखबरी को साझा किया है। बता दे नीतू कपूर की ओर से शेयर की गई यह गुड न्यूज़ सोनम कपूर और आनंद अहूजा (Sonam Kapoor And Anand Ahuja) की तरफ से दी गई है। नीतू कपूर के पोस्ट करते ही अनिल कपूर और सुनीता कपूर  (Anil Kapoor And Sunita Kapoor) ने भी अपने-अपने अंदाज में नाती के जन्म पर खुशी जाहिर की।

Sonam Kapoor And Anand Ahuja

मां बनी सोनम कपूर

नीतू कपूर ने अपने इस पोस्ट में सोनम कपूर और आनंद अहूजा की ओर से लिखा- 22-08-2022 को हमने एक खूबसूरत बेटे का दिल से स्वागत किया है। उन सभी डॉक्टर्स, नर्स, दोस्तों और परिवार के लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने इस पूरे सफर में हमारा साथ दिया… यह सिर्फ शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है… सोनम और आनंद।

Sonam Kapoor And Anand Ahuja

whatsapp channel

google news

 

सोनम के बेटे की झलक देखने को बेताब फैंस

वहीं सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के फैंस को जैसे ही खुशखबरी के बारे में पता चला, तो बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस खबर के सामने आते ही सोनम कपूर और आनंद आहूजा के साथ-साथ पूरे कपूर खानदान को सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां मिल रही है। सोनम कपूर के चाहने वाले उनके बेटे की पहली झलक देखने को को बेताब है।

Sonam Kapoor And Anil Kapoor

नाना बने अनिल कपूर ने इस अंदाज में जाहिर की खुशी

नन्हे मेहमान के जन्म के साथ ही सोनम कपूर और आनंद अहूजा के परिवार में खुशी का माहौल है। दोनों परिवार बेबी बॉय के वेलकम में जुट गए हैं। वही अनिल कपूर ने भी एक पोस्ट के जरिए घर में नाती के वेलकम की खुशखबरी को साझा किया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी सोनम कपूर और उनका नाती पूरी तरह से हेल्दी और स्वास्थ्य है। नन्हे मेहमान के आने से परिवार में खुशी का माहौल है।

साल 2018 में हुई थी सोनम कपूर और आनंद अहुजा की शादी

बता दे सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी काफी ग्रैंड रही थी और शादी के फंक्शन में लगभग पूरा बॉलीवुड उमड़ा था। वहीं अब सोनम कपूर के बेबी बॉय के जन्म की खबर से पूरे बॉलीवुड में खुशी का माहौल नजर आ रहा है। हर कोई सोनम कपूर और आनंद अहूजा के साथ-साथ पूरे कपूर खानदान को बधाइयां दे रहा है।

Share on