Sonam Kapoor baby: अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर मां बन गई है। एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले ही एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर ने साझा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए सोनम कपूर के फैंस के साथ इस खुशखबरी को साझा किया है। बता दे नीतू कपूर की ओर से शेयर की गई यह गुड न्यूज़ सोनम कपूर और आनंद अहूजा (Sonam Kapoor And Anand Ahuja) की तरफ से दी गई है। नीतू कपूर के पोस्ट करते ही अनिल कपूर और सुनीता कपूर (Anil Kapoor And Sunita Kapoor) ने भी अपने-अपने अंदाज में नाती के जन्म पर खुशी जाहिर की।
मां बनी सोनम कपूर
नीतू कपूर ने अपने इस पोस्ट में सोनम कपूर और आनंद अहूजा की ओर से लिखा- 22-08-2022 को हमने एक खूबसूरत बेटे का दिल से स्वागत किया है। उन सभी डॉक्टर्स, नर्स, दोस्तों और परिवार के लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने इस पूरे सफर में हमारा साथ दिया… यह सिर्फ शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है… सोनम और आनंद।
सोनम के बेटे की झलक देखने को बेताब फैंस
वहीं सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के फैंस को जैसे ही खुशखबरी के बारे में पता चला, तो बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस खबर के सामने आते ही सोनम कपूर और आनंद आहूजा के साथ-साथ पूरे कपूर खानदान को सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां मिल रही है। सोनम कपूर के चाहने वाले उनके बेटे की पहली झलक देखने को को बेताब है।
नाना बने अनिल कपूर ने इस अंदाज में जाहिर की खुशी
नन्हे मेहमान के जन्म के साथ ही सोनम कपूर और आनंद अहूजा के परिवार में खुशी का माहौल है। दोनों परिवार बेबी बॉय के वेलकम में जुट गए हैं। वही अनिल कपूर ने भी एक पोस्ट के जरिए घर में नाती के वेलकम की खुशखबरी को साझा किया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी सोनम कपूर और उनका नाती पूरी तरह से हेल्दी और स्वास्थ्य है। नन्हे मेहमान के आने से परिवार में खुशी का माहौल है।
साल 2018 में हुई थी सोनम कपूर और आनंद अहुजा की शादी
बता दे सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी काफी ग्रैंड रही थी और शादी के फंक्शन में लगभग पूरा बॉलीवुड उमड़ा था। वहीं अब सोनम कपूर के बेबी बॉय के जन्म की खबर से पूरे बॉलीवुड में खुशी का माहौल नजर आ रहा है। हर कोई सोनम कपूर और आनंद अहूजा के साथ-साथ पूरे कपूर खानदान को बधाइयां दे रहा है।