Shubhangi Atre And Rohitashv Gour Photos Viral: ‘भाभी जी घर पर है’ टीवी सीरियल से हर घर में अपनी पहचान अंगूरी भाभी के तौर पर खड़ी करने वाली शुभांगी आत्रे इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चौतरफा सुर्खियों में बनी हुई है। बता दे शुभांगी आत्रे ने हाल ही में अपने पति से तलाक लिया है और इसी के साथ 19 सालों का उनका शादी का सफर खत्म हो गया है। वही तलाक की खबरों के बाद अब शुभांगी आत्रे और सीरियल में उनके पति का किरदार निभाने वाले मनमोहन तिवारी उर्फ रोहिताश गौड के रैंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
रैंप पर अंगूरी भाभी और तिवारी जी के टशन के जलवे
भाभी जी घर पर हैं में शुभांगी आत्रे और रोहिताश गौड अंगूरी भाभी और मनमोहन तिवारी के किरदार में नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। ऐसे में दोनों ऑनस्क्रीन हमेशा फैंस की फेवरेट जोड़ियों में शुमार रहते हैं। वही अंगूरी भाभी और तिवारी जी की जोड़ी ऑफ स्क्रीन भी जब भी साथ नजर आती है, तो काफी लाइमलाइट बटोरती है। बीते रात दोनों एक फैशन इवेंट में एक साथ नजर आए, जहां रोहिताश और शुभांगी ने एक साथ रैंप पर वॉक किया। इस दौरान दोनों को एक साथ वॉक करते देख फैंस काफी खुश हो गए।
शुभांगी आत्रे और रोहिताश के रैंप वॉक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों और वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुभांगी आत्रे किस तरह ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही है। वही तिवारी जी भी कुछ कम नहीं है। इन तस्वीरों और वीडियो में पहले दोनों रैंप पर वॉक करते दिखाई दे रहे हैं और इसके बाद अंगूरी भाभी अपने मनमोहन तिवारी को पीछे छोड़ अकेले ही रैंप पर अपने जलवे दिखाती नजर आ रही है।
इस दौरान रैंप पर पहले शुभांगी आत्रे वॉक करती है और इसके बाद रोहिताश भी फुल एक्शन अवतार में नजर आते हैं। स्टेज पर रोहिताश और शुभांगी की दमदार केमिस्ट्री देख लोगों को शो के तिवारी जी और अंगूरी भाभी की याद आ गई। यहीं वजह है कि वायरल तस्वीरों पर फैंस भी अलग-अलग अंदाज में रिएक्शन देते नजर आ रही हैं। बता दें इस रैंप वॉक के कुछ वीडियो शुभांगी आत्रे ने भी अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं।
Share on