Amrish Puri Daughter: अमरीश पुरी की बेटी खूबसूरती में देती हैं अभिनेत्रियों को टक्कर, देखें Photos

Amrish Puri Ki Beti: बॉलीवुड इंडस्ट्री का विलन कहें या फिर गदर का अशरफ अली, एक्टर अमरीश पुरी ने अपने हर किरदार से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने हर किसी का दिल जीता था। अमरीश पुरी का नाम विलन की उस लिस्ट में शुमार है जिन्हें लोगों ने हीरो से ज्यादा प्यार दिया है और उनके डायलॉग्स आज भी काफी फेमस हैं। अपने करियर के दौरान कई फिल्मों में काम करने वाले अमरीश पुरी ने साल 2005 में इस दुनिया को अलविदा कहा था। लेकिन आज हम आपको एक्टर के बारे में नही, बल्कि उनकी बेटी नम्रता पूरी के बारे में बताएंगे जो खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। भले ही नम्रता लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहतीं हो, मगर अपनी ग्लैमरस अदाओं के कारण वह अक्सर लोगों के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं।

सिविल इंजीनियर हैं अमरीश पुरी की बेटी :-

खबरों की माने तो नम्रता पूरी को बॉलीवुड में कुछ खास इंटरेस्ट नही है और ना ही उनका फिल्में करने का कोई इरादा है। वह पेशे से एक सिविल इंजीनियर हैं। इसके अलावा उनका खुद का एक क्लोदिंग ब्रांड हैं जिसके लिए वह काफी महंगे कपड़े डिज़ाइन करतीं हैं और उनकी डिज़ाइन की गई ड्रेसेस बड़ी- बड़ी मॉडल पहनती हैं।Amrish Puri Ki Beti

आपको बतादें की लाइमलाइट से दूर रहने वालीं नम्रता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और आये दिन अपनी नई नई फोटोज व वीडियोस शेयर करती रहती हैं जिसे उनके फैन्स खूब पसन्द करते हैं। इतना ही नही तस्वीरों को देख नम्रता के फैन्स उन्हें फिल्मों में आने की सलाह भी देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @namratapuribespoke

whatsapp channel

google news

 

गदर में निभाया दमदार रोल :-

मालूम हो कि अमरीश पुरी साल 2001 में आई फ़िल्म ‘गदर- एक प्रेम कथा’ में विलेन अशरफ अली के किरदार में नजर आए थे जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस फ़िल्म में वह तारा सिंह यानी कि सनी देओल के सामने दीवार की तरह खड़े थे। इस फ़िल्म में अमरीश पुरी ने अपने अभिनय से जान डाल दी थी और लोगों की खूब तारीफें भी बटोरी थी। ऐसे में फ़िल्म ‘गदर 2’ में दर्शकों को अमरीश पुरी की कमी काफी खलेगी।

 Amrish Puri

साल 2005 में ली आखिरी सांसें :-

आपको बतादें की अमरीश पुरी को शुरू से ही एक्टिंग का काफी शौक था। करियर के शुरुवाती दिनों में उन्होंने काफी रिजेक्शन का सामना किया था, लेकिन फिर भी उन्होंने एक्टिंग नही छोड़ी और थिएटर का रुख किया। साल 1970 में उन्होंने देव आनंद की फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ में छोटा सा रोल प्ले किया था और फिर उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नही देखा। अक्सर फिल्मों में हीरो पर भारी पड़ने वाले अमरीश पुरी ने अपने अभिनय से कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया और फिर साल 2005 में 12 जनवरी को इस दुनिया को छोड़कर चले गए। मालूम हो कि अपने दमदार अभिनय के लिए अमरीश पुरी को कई पुरष्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।

Share on