Amrapali Dubey Love Affairs: आम्रपाली दुबे का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के क्वीन कहा जाता है। आम्रपाली और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर जोड़ी मानी जाती है। यह दोनों जब भी किसी फिल्म में एक साथ नजर आते हैं तो वह फिल्म सुपरहिट साबित होती है। हालांकि ये बात अलग है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ के ऑनस्क्रीन रोमांस ने ऑफस्क्रीन भी काफी लाइमलाइट बटौरी है।
आम्रपाली और निरहुआ दोनों के ऑफस्क्रीन लव अफेयर्स से चर्चे काफी सुर्खियां में रहे हैं। इतना ही नहीं आम्रपाली और निरहुआ की शादी के चर्चे भी कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम्रपाली शादीशुदा निरहुआ से नहीं बल्कि सलमान खान को अपने सपनों का राजकुमार मानती हैं। इतना ही नहीं खुलेआम शादी का प्रोपोजल भी दे चुकी है।
सलमान खान है आम्रपाली के सपनों के राजकुमार
दरअसल आम्रपाली दुबे ने खुद अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। इस इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे ने खुलेआम सलमान खान के लिए अपने प्यार का इजहार किया था और कहा था कि वह बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान को पसंद करती हैं। वह उनके सपनों के राजकुमार है। बता दे आम्रपाली दुबे ने यह खुलासा वैलेंटाइन डे के दिन दिए गए अपने एक इंटरव्यू में किया था और बताया था कि वह सलमान खान को पसंद करती हैं। इस दौरान आम्रपाली ने सलमान को प्रपोज भी कर दिया था।
जब खुलेआम आम्रपाली ने किया सलमान खान को प्रपोज
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ के लव-अफेयर के चर्चे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित चर्चाओं में से एक है। निरहुआ के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में आम्रपाली दुबे का नाम हमेशा सुर्खियों में रहा है। हालांकि आम्रपाली अपने एक इंटरव्यू में सलमान खान के लिए खुलेआम अपनी फीलिंग का इजहार कर चुकी है। इस दौरान आम्रपाली दुबे ने साफ शब्दों में कहा- ‘He is going to be my crush Till my very last breath…आज वैलेनटाइन डे है सोच रही हूं मैं प्रपोज भी कर लूं..सलमान खान Please Marry Me.’