Amrapali Dubey Net Worth: कमाई के मामले मे क्वीन है आम्रपाली दुबे, आलीशान घर, महंगी गाड़ियां के साथ इतनी संपत्ति की है मालकिन

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 25 जनवरी 2023, 11:56 पूर्वाह्न

Amrapali Dubey Income: आम्रपाली दुबे को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है। वह अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्मों के अलावा अम्रपाली दुबे कई ब्रांड का एंडोर्समेंट कर भी मोटी कमाई करती है। अम्रपाली दुबे के लाइफस्टाइल की चर्चा कई बार खबरों के गलियारों में छा चुकी है। उनका लग्जरी लाइफ़स्टाइल हमेशा चर्चाओं का केंद्र बनता है। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। ऐसे में वह स्टेज शो के जरिए भी लाखों कमाती हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताएं कि आम्रपाली दुबे की नेटवर्थ और उनके लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में बताते है।

Amrapali Dubey

आम्रपाली दुबे की नेटवर्थ?

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे का नाम एक सुपरहिट एक्ट्रेस के तौर पर लिया जाता है। यही वजह है कि आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आम्रपाली दुबे ने अपनी दमदार अदाकारी से लाखों-करोड़ों लोगों को अपना मुरीद बनाया है। अपने अभिनय के जरिए ही आम्रपाली दुबे फिल्मों में ताबड़तोड़ कमाई करती हैं और इसी के जरिए उन्होंने करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। आम्रपाली दुबे के पास सिर्फ करोड़ों की संपत्ति ही नहीं बल्कि कई महंगी लग्जरी कारें भी है।

Amrapali Dubey

बात आम्रपाली दुबे की नेटवर्थ की करें तो बता दें कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री मानी जाती है। भोजपुरी कलाकार कमाई के मामले में बॉलीवुड के कलाकारों से पीछे नहीं है। ऐसे में भोजपुरी की ब्यूटी क्वीन भी अपनी हर एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपए रुपए फीस चार्ज करते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आम्रपाली दुबे की नेटवर्थ 40 करोड़ के पार है।

 Amrapali Dubey

 

टीवी से भोजपुरी फिल्मों तक का आम्रपाली का सफर

आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। इसके बाद साल 2014 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस दौरान वे पहली बार भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आई थी। निरहुआ हिंदुस्तानी में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया और इसी के साथ उनका करियर भी आसमान की बुलंदियों को छूना शुरु हो गया था। इतना ही नहीं आम्रपाली दुबे के पास एक के बाद एक फिल्म की झड़ी लग गई।

Amrapali Dubey

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे बेहद लग्जरियस लाइफ स्टाइल जीती है, जिसकी झलक वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दिखाती रहती हैं। फिल्मों के अलावा आम्रपाली दुबे ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी करोड़ों में कमाई करती हैं। आम्रपाली दुबे की फैन फॉलोइंग के कारण ही उन्हें अपनी फिल्मों और एड में लेने वालों की भी झड़ी लगी रहती है।

Amrapali Dubey

 

आम्रपाली दुबे का कार कलेक्शन

करोड़ों की कमाई करने वाली भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे सिर्फ करोड़ों की मालकिन ही नहीं है, बल्कि उनके पास लग्जरी गाड़ियों का भी काफी अच्छा कलेक्शन है। बता दे उनके कार के बेड़े में बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां खड़ी है। अपने करियर की शुरुआत के 4 सालों बाद ही आम्रपाली दुबे ने साल 2019 में बेहद खूबसूरत और आलीशान फ्लैट खरीदा था, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

 Amrapali Dubey

 

निरहुआ संग है आम्रपाली दुबे के अफेयर्स के चर्चे

आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में निरहुआ के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान पहली बार दोनों निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म एक साथ नजर आए थे और इसके बाद निरहुआ के साथ शुरू हुई उनकी लव केमिस्ट्री आज तक जारी है। आम्रपाली दुबे ने अपने अब तक के भोजपुरी फिल्मों के सफर में ज्यादातर फिल्में निरहुआ के साथ ही की है। दोनों के लव अफेयर के चर्चे के साथ-साथ दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।