बिना शादी के मां बनने वाली है Amrapali Dubey? बेबी बंप फ्लॉन्ट कर सभी को किया हैरान, देखें Photos

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 24 जनवरी 2023, 2:12 अपराह्न

Amrapali Dubey Baby Bump: बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तक कई ऐसी अदाकाराएं हैं, जो अपने काम के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। इन अभिनेत्रियों में एक नाम आम्रपाली दुबे का भी है, जिनकी खूबसूरती हमेशा फैंस का दिल घायल करती है। वही भोजपुरी बाला आम्रपाली दुबे अपने दमदार अभिनय से भी फैंस के होश उड़ाती नजर आती है। हाल ही में आम्रपाली दुबे ने अपने दमदार अभिनय एक्सप्रेशन से सभी को हैरान कर दिया है।

दरअसल हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह अपना काफी बड़ा बेबी बंप फ्लान्ट करती नजर आ रही हैं। आम्रपाली दुबे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होने के साथ ही तेजी से वायरल होना शुरू हो गई है और फैंस ने इस पर अपने अपने अंदाज में रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है।

Amrapali Dubey

आम्रपाली दुबे ने फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज़

मालूम हो कि आम्रपाली दुबे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में आम्रपाली अपने बड़े से बेबी बंप को फ्लान्ट करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं। इतना ही नहीं कमेंट सेक्शन में तो आम्रपाली दुबे की इस तस्वीर पर रिएक्शन देने वालों की भरमार लग गई है। आम्रपाली दुबे ने अपनी इन तस्वीरों के साथ-साथ अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज़ को भी साझा किया है।

Amrapali Dubey Flaunts Baby Bump

आम्रपाली दुबे ने फ्लान्ट किया बेबी बंप

इंस्टाग्राम पर साझा अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में आम्रपाली दुबे अपना बड़ा बेबी बंप फ्लान्ट करती नजर आ रही हैं। इन फोटोस में एक्ट्रेस ब्लैक कलर का फ्लावर प्रिंट सूट पहना है। उनकी मांग में सिंदूर है और हाथ में लाल चूड़ियां भी साफ दिखाई दे रही हैं। उनके बेबी बंप में हर किसी का ध्यान खींच लिया है। बता दे इस पोस्ट में आम्रपाली दुबे ने दो तस्वीरों को एक साथ साझा किया है और इसके साथ कैप्शन में अपनी खुशी भी जाहिर की है। खास बात यह है कि इन दोनों तस्वीरों में आम्रपाली दुबे ने काफी अलग एक्सप्रेशन दिए हैं। पहली तस्वीर में जहां वह अपनी बेबी बंप के साथ खुश नजर आ रहे ,हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह काफी इंटेंस लुक दे रही है।

इस फिल्म में नजर आने वाली हैं आम्रपाली दुबे

वायरल तस्वीरों के साथ आम्रपाली दुबे ने इनके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। आम्रपाली दुबे ने इस दौरान अपनी कैप्शन में बताया है कि ये उनकी अगली फिल्म का लुक है। इस फिल्म का नाम दाग एगो लांछन है, जिसमें आम्रपाली दुबे कुछ इस अंदाज में नजर आने वाली है। आम्रपाली दुबे की यह तस्वीरें जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुई है, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इसी के साथ की प्रेगनेंसी की खबरें भी शुरू हो गई हैं। हालांकि बता दें कि आम्रपाली दुबे प्रेग्नेंट नहीं है, बल्कि यह उनकी अपकमिंग फिल्म का लुक है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।