निरहुआ सांसद बनते ही आम्रपाली के साथ करने लगे ऐसा बर्ताव, एक्ट्रेस बोली- अब डर लगता है!

Amrapali Dubey And Nirahua: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ फिल्मी परदे के साथ-साथ अब राजनीति की दुनिया में भी एंट्री कर चुके हैं। सांसद का पदभार संभालने के बाद निरहुआ आज राजनीति की दुनिया में भी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट जोड़ी मानी जाती है। पर्दे पर कई फिल्मों में अपनी लव केमिस्ट्री का तड़का लगा चुके निरहुआ और आम्रपाली के अफेयर्स के चर्चे हर दिन खबरों के गलियारों में सुर्खियां बटोरते हैं। फैंस भी इस जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं और इन पर जमकर प्यार लुटाते हैं।

Amarpali Dubey And Dinesh Lal Yadav Nirahua

सांसद बनते ही बदल गए है निरहुआ

निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लगभग ज्यादातर फिल्मों में एक साथ ही देखा गया है। वहीं अब एक्ट्रेस ने राजनीति की दुनिया में निरहुआ के कदम रखने के बाद उनके बदले बर्ताव का खुलासा किया। दरअसल अपने एक इंटरव्यू के दौरान आम्रपाली ने बताया कि सांसद बनने के बाद निरहुआ बदल गए हैं। एक्ट्रेस के इस खुलासे ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे ने बताया कि नेता बनने के बाद उनका स्वभाव पूरी तरह से बदल गया है। अब उनसे डर लगने लगा है।

Amarpali Dubey And Dinesh Lal Yadav Nirahua

निरहुआ से क्यों डरने लगी है आम्रपाली दुबे

इतना ही नहीं आम्रपाली दुबे ने यह भी कहा कि अब मैं उनके सामने कुछ भी बोलने से पहले दो-चार बार सोचती हूं। उन्होंने आगे कहा- निरहुआ सांसद बनने के बाद से काफी सीरियस रहने लगे हैं। ऐसे में उनके साथ मजाक करने के समय अब सोचना पड़ता है, क्योंकि उनका मूड हमेशा सीरियस रहता है और ऐसे में मजाक करते समय डर लगता है।

Amarpali Dubey And Dinesh Lal Yadav Nirahua

बता दे अम्रपाली दुबे ने निरहुआ से पहले पवन सिंह को लेकर भी बड़ा खुलासा किया था और बताया था कि पवन सिंह से भी उन्हें डर लगता है। आम्रपाली ने कहा था- कभी-कभी तो वह पवन सिंह के स्वभाव को देखकर समझ नहीं पाती कि क्या चल रहा है… वह सेट पर इतने सीरियस मूड में रहते हैं कि वह उन्हें देखकर डर जाती है।

whatsapp channel

google news

 
Amarpali Dubey And Dinesh Lal Yadav Nirahua

अपकंमिग प्रजेक्ट में काफी बिजी है आम्रपाली

बात आम्रपाली दुबे के वर्कफ्रंट की करें तो बता दें कि आम्रपाली दुबे इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज पूर्वांचल की शूटिंग को लेकर काफी बिजी है। राजनीति की दुनिया में एंट्री करने के बाद से जहां निरहुआ ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है, तो वही आम्रपाली दुबे अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त है।

Share on