आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने किया बंद कमरे में रोमांस, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 16 नवम्बर 2021, 6:51 अपराह्न

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। आये दिन दोनों के डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। आम्रपाली और निरहुआ जब भी एक साथ पर्दे पर आते हैं, ये लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नही होता क्योंकि दोनों दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं। वही इन दिनों निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक भोजपुरी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

बंद कमरे में रोमांस करते नजर आए निरहुआ और आम्रपाली :-

Amrapali dubey and dinesh lal yadav

इस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे ‘मनबा ना राजा जब तू चीख लेबा हो’ गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं जो कि फिल्म ‘राम लखन’ का है। इस गाने को भोजपुरी सिंगर कल्पना ने गाया है।

https://youtu.be/J5IFXg-DWqU

आपको बतादें कि इस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे बंद कमरे में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं जिसमे दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त दिखाई दे रही है।

जल्द ही आएंगे पर्दे पर नजर :-

Amrapali dubey and dinesh lal yadav

बात करें दिनेश लाल यादव के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो एक्टर जल्द ही इलाका, काशी अमरनाथ और सिपाही जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। वही आम्रपाली दुबे भी जल्द ही फ़िल्म ‘मेरे रंग में रंगने वाली’ से बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरती नजर आएंगी।

About the Author :