खेसारी लाल यादव को हुआ इस भोजपुरी एक्टरेस से प्यार! वायरल वीडियो ने खोल दी दोनों के रोमांस की पोल

Khesari Lal Yadav And Amrapali Dubey: भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं। खेसारी लाल यादव के पास मौजूदा समय में कई अपकमिंग फिल्मों के प्रोजेक्ट हैं, तो वही हर दिन उनके नए गाने रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव की लव केमिस्ट्री भी हर दिन सुर्खियां बटोरती नजर आ रही है। हाल फिलहाल खेसारी लाल यादव का एक नया वीडियो (Khesari Lal Yadav Latest Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी भोजपुरी वाला के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

आम्रपाली के प्यार में डुबे खेसारी

खेसारी लाल यादव और भोजपुरी बाला के रोमेंस के इस नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इसी के साथ एक बार फिर खेसारी लाल यादव के लव-अफेयर के चर्चे भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) एक साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो भोजपुरी गाने दिल के गलती बा का है। इस गाने को हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं और साथ ही दोनों अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से लोगों का भरपूर मनोरंजन भी कर रहे हैं।

बात खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के इस नए गाने दिल के गलती बा की करें तो बता दें कि इसमें पहले दोनों चुपके-चुपके प्यार करते दिखाई देते हैं। इस कमाल की क्यूट एंड स्वीट लव केमिस्ट्री में लोगों का दिल जीत लिया है। यह पूरा गाना रियल लाइफ और ख्याली लव स्टोरी पर आधारित है, जो कि काफी रोमांटिक है।

whatsapp channel

google news

 

3 तीन में तोड़े व्यूज के रिकॉर्ड

बता दे खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का यह नया गाना 3 दिनों में 7,87,000 के न्यूज़ का आंकड़ा पार कर चुका है। यह गाना दोनों की फिल्म डोली सजा के रखना का है। खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री को इस फिल्म में लोगों ने काफी पसंद किया था और अच्छा रिस्पांस भी दिया था।

Share on