अमोल पालेकर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाया गया भर्ती, पत्नी ने बताया- कैसी है हालत?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 फरवरी 2022, 2:19 अपराह्न

बॉलीवुड के लीजेंट एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर अमोल पालेकर (Amol Palekar) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें महाराष्ट्र पुणे में स्थित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती (Amol Palekar Hospitalised) कराया गया है। बता दे उनकी हालत बीते 30 जनवरी से खराब बताई जा रही है। वहीं अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Amol Palekar

अमोल पालेकर की पत्नी ने बताई रिपोर्ट

वही अमोल पालेकर की तबीयत (Amol Palekar Health Update) को लेकर उनकी पत्नी संध्या गोखले (Sandhya Gokhle) ने बताया कि- अमोल पालेकर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि- ज्यादा स्मोकिंग के कारण पहले भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी, लेकिन अभी वह पूरी तरह से ठीक है।

Amol Palekar

वहीं सूत्रों की मानें तो अमोल पालेकर को कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद अस्पताल में जांच के लिए भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनके कोरोना संक्रमित होने का पता चला था। अमोल पालेकर को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनकी हालत नाजुक थी। वही शुरुआत में उन्हें डॉक्टरों ने वेंटीलेटर पर कड़ी निगरानी में भी रखा था। हालांकि फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।

Amol Palekar

सादा स्वभाव के मालिक है अमोल पालेकर

बता दे अमोल पालेकर ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी भरपूर काम किया है। एक्टिंग के अलावा अमोल पालेकर डायरेक्शन और प्रोडक्शन की दुनिया में भी खासा नाम कमा चुके हैं। अमोल पालेकर को उनके डायरेक्शन के लिए 5 बार नेशनल अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। उनके डायरेक्शन में शाहरुख खान से लेकर रानी मुखर्जी तक अपने अभिनय जलवे बिखेर चुके हैं ।अमोल पालेकर एक बेहद संजीदा और सिंपल स्वभाव के व्यक्ति हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।