अमिताभ बच्चन को लग्जरी कारों का है शौक, गैराज में मौजूद हैं एक से बढ़कर एक मंहगी गाडियाँ

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 22 अप्रैल 2021, 5:43 अपराह्न

बॉलीवुड के बिग बी यानी कि अमिताभ बच्चन आज भी उतने ही फेमस जितने की वह अपने शुरुवाती दिनों में थे। 76 साल की उम्र होने के बावजूद भी ना तो बिग बी के एनर्जी में कोई कमी आई है और ना ही उनके अभिनय में। आज उनकी पहचान ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी हैं। करोड़ों लोग उनके फैन्स हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन उन एक्टरों की लिस्ट में शुमार हैं जिन्हें लक्ज़री कारों का शौक हैं। अमिताभ के पास करोड़ों की कार हैं जिनके सवारी का लुफ्त उनकी बीवी जया बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी पोती अराध्या राय बच्चन उठाते हैं। बिग बी को कार का इतना शौक है कि वह अक्सर कार खरीदते रहते हैं। उनके पास हाल फिलहाल में मार्केट में आई मर्सिडीज बेंज एस क्लास भी हैं जिसे उन्होंने 1.38 करोड़ रुपये में पिछले साल सिंतबर में खरीदा था।

मर्सेडीज़ बेंज एस क्लास के अलावा अमिताभ के पास मेरसीडीज बेंज वी क्लास भी हैं जिसकी कीमत लगभग 81.9 लाख रुपये हैं. इतना ही नही बिग बी ने अपने 76वें जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट के तौर पर करीब 2.33 करोड़ रुपये की एसयूवी लेक्सस एलएक्स 570 खरीदी थी जिसकी फ़ोटो बहू ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया था।

इन गाड़ियों के अलावा भी अमिताभ के पास कई गाड़ियां हैं जिनमे लैंड रोवर रेंज रोवर वोग की टॉप मॉडल, 1.14 करोड़ की सुपर सेडान कार ऑडी शामिल है। बात करें अगर बिग बी के गैराज में मौजूद सबसे सस्ती कार की तो वो हैं मिनी कपूर जिसे अभिषेक बच्चन ने अमिताभ को उनके बर्थडे के मौके पर गिफ्ट दिया था। वही उनके गैराज में इस वक़्त सबसे महंगी कार व्हाइट बेंटली कॉन्टिनेटल जीटी हैं जिसकी कीमत लगभग 3.92 करोड़ रुपये हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।