अमिताभ बच्चन को सांस लेने में हो रही है दिक्कत, एक्सीडेंट के दौरान पसलियों में लगी गहरी चोट, हालत खराब

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 06 मार्च 2023, 1:15 अपराह्न

Amitabh Bachchan Accident: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के शूटिंग में बिजी है। अमिताभ के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान बिग बी घायल हो गए हैं। वह फिल्म के ऐक्शन सीक्वेंस के लिए शूट कर रहे थे, इसी दौरान उनकी पसली में चोट लग गई। चोट लगने के बाद से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बिग बी को चोट लगने की वजह से फिलहाल शूटिंग को कैंसिल कर दिया गया है और उन्हें हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच पड़ताल कर रही है।

Amitabh Bachchan

अब कैसी है अमिताभ बच्चन की हालत

डॉक्टर का कहना है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल उनकी पसलियों में पट्टी बांधी गई है और उन्हें लंबे समय तक बेड रेस्ट के लिए भी कहा गया है। अमिताभ के शरीर में काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने डुलने और सांस लेने में उन्हें काफी परेशानी हो रही है। डॉक्टर का कहना है कि उन्हें नॉर्मल होने में काफी समय लगेगा। दर्द से राहत के लिए डॉक्टर ने कुछ दवाइयां भी दी है। फिलहाल अमिताभ बच्चन की हालत को देखते हुए मेकर्स ने शूटिंग को कैंसिल कर दिया है और कहा है कि जब तक बिग बी पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते तब तक फिल्म की शूटिंग आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

Amitabh Bachchan Accident

डॉक्टर ने दी अमिताभ को बेड रेस्ट की सलाह

अमिताभ बच्चन की पसलियों में लगी चोट को लेकर डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ ने अपने ब्लॉक में साझा की है। उन्होंने बताया है कि मैं जलसा में आराम कर रहा हूं। मोबाइल और अन्य जरूरी गतिविधियों से भी दूर हो गया हूं। मैं आराम कर रहा हूं और आराम के नाम पर ज्यादातर समय लेटा रहता हूं। इस दौरान उन्होंने जलसा से अपने फैंस को ना मिल पाने का दुख भी जाहिर किया है।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा- मुश्किल होगी या कह दूं, मैं आज शाम जलसा गेट पर फैंस से नहीं मिल पाऊंगा… तो मत आना और जो आने वाले हैं उन्हें जितना बता सकते हैं बता देना। बिग बी ने बताया कि वह इस समय आराम कर रहे हैं और अपने दिवंगत पिता हरिवंश राय बच्चन की रचनाओं को पढ़ते हुए अपना समय बिता रहे हैं।

Amitabh Bachchan

‘प्रोजेक्ट के’ फिल्म शूट के दौरान अमिताभ को लगी चोट

बात अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म की करें तो बता दें कि वह इन दिनों ‘प्रोजेक्ट के’ के शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा इस फिल्म में दिशा पटानी और महेश बाबू भी दमदार किरदार निभाते दिखेंगे। यह एक मेगा बजट की फिल्म है, जिसके डायरेक्टर नाग अश्विन है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।