अफेयर की खबरों के बीच बबिता जी और टप्पू ने किया एक बड़ा ऐलान, फैंस सुनकर हुए बेहद आश्चर्य

टेलीविजन के बहुचर्चित शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के सभी किरदार दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। वही लोग भी इन्हें खूब प्यार करते हैं। हालांकि दर्शकों के पसंदीदा कलाकारों की इस लिस्ट में सबसे टॉप पर इन दिनों सीरियल में बबिता जी का किरदार निभा रही मुनमुन दत्ता और टप्पू का किरदार निभा रहे राज अनादकत हैं। पिछले कुछ समय से मुनमुन और राज के अफेयर की खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी है और अब इसी बीच इन दोनों ने साथ एक ऐसा ऐलान किया है जिससे उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।

मुनमुन और राज ने एक साथ किया ऐलान :-

RAJ ANADKAT AND MUNMUN DUTTA

दरअसल हाल ही में राज अनादकत ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से ये ऐलान किया है कि वह जल्द ही अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने वाले हैं। जिसमें वो अपने वीडियो अपलोड करना शुरू करेंगे। वहीं मुनमुन दत्ता ने भी अपने फैन्स को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये ये बताया है कि वह 31 अक्टूबर से अपने यूट्यूब चैनल की फिर से शुरुवात कर रही हैं। अब जबकि राज और मुनमुन ने एक साथ एक जैसे आईडिया पर काम करने को लेकर अपने फैंस को जानकारी दी है तबसे सोशल मीडिया पर काफी बज है।

राज ने शेयर की डरावनी तस्वीरें :-

RAJ ANADKAT

whatsapp channel

google news

 

इसके अलावा आपको बतादें कि कुछ दिनों पहले राज अनादकत ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की है जिससे उनके फैंस काफी डर गए हैं। जी हां, शेयर की गई पोस्ट में राज खून से लथपथ नजर आए जिसके बाद लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। इन तस्वीरों में उनके पूरे चेहरे पर खून और गहरे चोट के निशान नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पूरे कपड़ें भी फटे हुए हैं। साथ ही उनके कपड़ों पर भी खून लगा हुआ है। हालांकि आपको बतादें कि राज ने अपना ये लुक हैलोवीन के लिए चुना था। राज ने ये वीडियो अपने यूट्यूब चैनल के लिए बनाया था जिसे देखकर फैंस डर गए।

सुर्खियों में बने रहते हैं राज और मुनमुन :-

RAJ ANADKAT AND MUNMUN DUTTA

मालूम हो कि राज आये दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी उनकी शो में ‘जेठालाल’ का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी के साथ अनबन की खबरें सामने आती है तो कभी वह अपने से 9 साल बड़ी मुनमुन दत्ता को डेट करने की खबरों के कारण चर्चे में रहते हैं। वही मुनमुन दत्ता भी लोगों के बीच खूब चर्चा में बनी रहती हैं।

Share on