सब कंगना की ‘आज़ादी’ वाले बयान मे उलझे है उधर बिंदास एक्ट्रेस ने शेयर किया अपना बोल्ड photos

Written by: Aadya Bharti | biharivoice.com • 14 नवम्बर 2021, 10:55 पूर्वाह्न

कुछ दिनों पहले कंगना रणौत ने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘भारत को सही मायने में आजादी 2014 में मिली है। 1947 में भीख मिली थी।’ उनके इस बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन, इन सब के बीच कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड photos साझा की है और साथ में एक कैप्शन भी लिखा है, जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

कंगना ने शेयर की अपनी बोल्ड photos

कंगना ने शेयर की अपनी बोल्ड photos

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर हाल ही में एक बेहद बोल्ड photos शेयर की है और कैप्शन में लिखा है कि, एक गाना उनके दिमाग मे लगातार चल रहा है, मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम…।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

अब कंगना की इस तस्वीर पर लोगों के तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। जहाँ कुछ यूज़र्स कंगना की फ़ोटो पर हार्ट इमोजी डालकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि वो देश का अपमान नहीं सहेंगे। लोग कंगना के इस बेफिक्र अंदाज़ पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कंगना नहीं है पद्मश्री की हकदार

kangna

कंगना के बयान पर महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे अभिनेत्री के इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं और सरकार को उनसे पद्मश्री वापस ले लेना चाहिए। साथ ही अभिनेत्री की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कंगना रणौत ने इस तरह का बयान देने से पहले मलाना क्रीम (हशीश, एक विशेष किस्म की ड्रग्स जो हिमाचल में उगती है) की भारी खुराक ली है।

आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य ने किया शिकायत दर्ज

आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन
आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन

यह मामला यहां तक भी नहीं रुका, आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने कंगना के खिलाफ इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस के पास शिकायत भी की है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। प्रीति शर्मा मेनन ने कहा कि कंगना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए, 504, और 505 के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं दूसरी ओर राजस्थान में शुक्रवार को उदयपुर, जयपुर, जोधपुर और कोतवाली थाना में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

About the Author :