Pushpa 2 Allu Arjun Fees: अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिये ली है इतनी बड़ी फीस, रचा डाला नया रिकॉर्ड

Allu Arjun Fees For Pushpa 2: ‘पुष्पा: द राइज’ की सक्सेस ने वैश्विक स्तर पर पॉपुलैरिटी बटोरी है। इस फिल्म का क्रेज देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी नजर आया। आलम यह है कि जल्द ही पुष्पा 2 फिल्म भी रिलीज होगी। पुष्पा 2 फिल्म का एक पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है। इस फिल्म के पोस्टर से यह साफ हो गया है कि अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 में नए लुक नए अवतार में नजर आने वाले हैं और उनका ये अवतार काफी जबरदस्त होगा। स्टाक आइकन के तौर पर मशहूर अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 में भी रश्मिका मंदाना और फहद फासिल के साथ मुख्या भूमिका में नजर आएंगे। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए कितनी फीस ली है?

पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने कितनी ली फीस?

अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 फिल्म के लिए 2 गुना फीस वसूली है। दरअसल यह बात तो सभी जानते हैं कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने वैश्विक स्तर पर कमाई की थी। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ऐसे में इसके पार्ट 2 को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 फिल्म के लिए 85 करोड़ रुपए फीस ली है, जो तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का अब तक का सबसे हाईएस्ट एक्टर पेड रिकॉर्ड है। हालांकि इस बात को लेकर अब तक फिल्म मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

whatsapp channel

google news

 

छा गया ‘अब रूल पुष्पा का…’

बता दे पुष्पा 2 का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। पुष्पा 2 के टीजर वीडियो ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक हर कोई पुष्पा 2 के इस टीजर वीडियो को लेकर चर्चा कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पुष्पा जेल से फरार हो गया है और उसे पुलिस की 8 गोलियां लगी है। वीडियो में नजर आ रहा है कि पुष्पा को हर कोई चारों तरफ ढूंढ रहा है, जबकि आखिर में वह यह कहता नजर आता है और एक बार फिर नया डायलॉग दोहराता है- अब रूल पुष्पा का…

याद दिला दे साल 2021 में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी नाम कमाया था। अल्लू अर्जुन के साथ-साथ इसमें रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आई थी। वीडियो के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का पार्ट 2 का पोस्टर रिलीज होने के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन पूरे नीले रंग में नजर आ रहे हैं। उनके नाक में नथ, कान में झुमके और गले में गहने है। पोस्टर ने फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

Share on