कोई नीलम की अंगूठी तो कोई काला धागा, ये सभी सेलेब्स करते हैं टोटका में विश्वास

फिल्मों में भले ही स्टार्स अंधविश्वास और टोटके के खिलाफ बात करते नजर आते हैं लेकिन इनमें से कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री हैं जो खुद टोटकों में विश्वास करते हैं। बॉलीवुड में इन सेलेब्स की लंबी लिस्ट है।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन वैसे तो कई फिल्मों में अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरूक करते नजर आ चुके हैं। लेकिन रियल लाइफ में बिग बी टोटके में बहुत विश्वास करते हैं। दरअसल अमिताभ बच्चन हमेशा अपनी उंगलियों पर नीलम धारण करके रखते हैं। ये नीलम उनके हाथों में कई सालों से है।

रणबीर सिंह

रणबीर सिंह बॉलीवुड के सबसे हिट और तंदुरुस्त अभिनेता माने जाते है। कई बार तो इन अजीबोगरीब ड्रेस पहने हुए देखा जा चुका है।  रणवीर सिंह भी इन सब चीजों में विश्वास करते हैं। दरअसल कुछ समय पहले रणबीर कपूर फिल्म सेट पर बीमार पड़ने लगे थे उन्हें अक्सर चोट लग जाया करती था। ऐसे में इन सब चीजों से बचने के लिए रणबीर कपूर ने अपने पैरों में काला धागा बांधना शुरू किया।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी लिस्ट में शामिल है। आपको बता दें कि सलमान खान एक हाथ में एक ब्रेसलेट पहनते हैं। उन्हें हमेशा ब्रेसलेट पहने हुए देखा जाता है।यह ब्रेसलेट सलमान खान की पहचान बन चुकी है। आपको बता दें कि दाहिनी कलाई से फिरोजा ब्रेसलेट कभी अलग नहीं होता। कहा जाता है कि यह ब्रेसलेट उनके पिता सलीम खान ने उनकी सलामती के लिए दिया है।

whatsapp channel

google news

 

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी लग्जरी लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर अभिनेता है। हालांकि शाहरुख खान भी टोटके पर भरोसा करते हैं। दरअसल उनकी सभी गाड़ियों का नंबर 555 रखा है। इतना ही नहीं कहा जाता है कि ज्योतिष के कहने के बाद ही शाहरुख खान ने अपनी IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी का रंग बैंगनी करवा दिया था।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण भी इस लिस्ट से अछूती नहीं है। आपको बता दें कि दीपिका हर महत्वपूर्ण काम से पहले दादर के सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लेने जाती हैं। इसे श्रद्धा भी कह सकते हैं।

Share on