बॉलीवुड के इन सभी अभिनेत्रियों अपने सगे जीजा, देवर और जेठ के साथ किया रोमांस !

बॉलीवुड में कई अभिनेता और अभिनेत्रियां ऐसे है जिनका आपस में कोई ना कोई कनेक्शन हैं। इनमें कोई जीजा साली है कोई पति पत्नी है तो कोई देवर भाभी है। जब यह  जोड़ियां पर्दे पर एक साथ आई तो लोगों को खूब एंटरटेन किया। आज हम ऐसे ही कुछ अभिनेता और अभिनेत्री की बात करेंगे जिनका आपस में कोई ना कोई कनेक्शन रहा है।

सैफ अली खान-करिश्मा कपूर

आपको बता दें कि बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान करीना कपूर के पति हैं। वही करीना कपूर करिश्मा कपूर की बहन है। इन दोनों ने फिल्म “हम साथ साथ हैं” में  एक दूसरे के साथ रोमांस किया था। यह फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई।

अनिल कपूर-श्रीदेवी

अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी पर्दे पर आई तो लोगों ने इन्हें खूब पसंद किया। इन दोनों ने एक नहीं बल्कि एक साथ 14-14 फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें श्रीदेवी बोनी कपूर से शादी करने के बाद अनिल कपूर की भाभी बन गई। अनिल कपूर और श्रीदेवी ने मिस्टर इंडिया; लम्हे और जुदाई जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया।

रानी मुखर्जी-अजय देवगन

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और रानी मुखर्जी दोनों कजिन सिस्टर हैं। रानी मुखर्जी ने काजोल के पति अजय देवगन के साथ चोरी-चोरी और एलओसी जैसी फिल्मों में रोमांस कर चुके हैं।

whatsapp channel

google news

 

रानी मुखर्जी-उदय चोपड़ा

रानी मुखर्जी और उदय चोपड़ा ने फिल्म मुझसे दोस्ती करोगे में एक साथ दिखाई दिए। आपको बता दें रानी मुखर्जी उदय चोपड़ा की भाभी लगती है। हालांकि उस वक्त रानी मुखर्जी की शादी नहीं हुई थी।

मलाइका अरोड़ा-सलमान खान

मलाइका ज्यादातर आइटम सोंग्स में ही नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा अरबाज खान की पत्नी थी तब उन्होंने सलमान खान के साथ मुन्नी बदनाम हुई और दबंग 2 में अपने जेठ सलमान खान के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आई थी।

नीतू कपूर-रणधीर कपूर

नीतू कपूर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी है शादी होने से पहले नीतू कपूर ने अभिनेता रणधीर कपूर के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। नीतू कपूर अपनी पहली ही फिल्म रिक्शावाला में रणधीर कपूर के साथ की थी। आपको बता दें कि ऋषि कपूर और रणबीर कपूर दोनों भाई हैं।

सुप्रिया पाठक-नसरुद्दीन शाह

नसरुद्दीन शाह रत्ना पाठक के पति हैं। वही रत्ना पाठक और सुप्रिया पाठक दोनों सगी बहनें हैं। इस लिहाज से नसरुद्दीन सुप्रिया पाठक के जीजा हुए। जीजा और साली की जोड़ी ने फिल्म मासू,  बाजार और मिर्च मसाला में एक साथ रोमांस करते हुए नजर आए थे।

राजेश खन्ना सिंपल कपाड़िया

दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया है। राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया को फिल्म अनुरोध के जरिए लांच किया था। इस लिहाज से राजेश सिंपल के जीजा हुए। हालांकि जीजा और साली की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई और फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

मधुबाला अशोक कुमार

मधुबाला और अशोक कुमार को कई फिल्मों में एक साथ रोमांस करते देखा जा चुका है। मधुबाला और अशोक ने हावड़ा ब्रिज, महल जैसी फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें मधुबाला ने अशोक कुमार की छोटे भाई किशोर कुमार से शादी की थी।

Share on