आलिया भट्ट ने सुनाई खुशखबरी, जल्द बनेंगी मां, दो महीने पहले रणबीर से हुई थी शादी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt And Ranbir Kapoor) ने शादी के दो माह बाद ही अपने फैंस के साथ प्रेगनेंसी (Alia Bhatt Pregnancy News) की गुड न्यूज़ शेयर कर दी हैं। सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट में आलिया ने अपने आने वाले बच्चे के बारे में बताया है। आलिया का यह पोस्ट (Alia Bhatt Pregnancy Post) कुछ ही मिनटों में वायरल हो चुका है। आलिया भट्ट ने बेहद खूबसूरत सी तस्वीर के साथ यह जानकारी दी है कि बहुत जल्द उनका बेबी आने वाला है। इस फोटो में आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ अस्पताल में दिखाई दे रही है। और बेड के डिस्प्ले में दोनों आने वाली बेबी की झलक देख रहे हैं। आलिया बेहद प्यारी सी स्माइल (Alia Bhatt Baby Sonography Report) दे रही है।

Alia Bhatt Pregnant

जल्द मां बनेंगी बॉलीवुड पटाका गर्ल

आलिया ने दूसरी फोटो में शेर-शेरनी एवं उसके बच्चे की बेहद खूबसूरत पोस्ट शेयर की है। आलिया ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “जल्द हमारा बच्चा आ रहा है।” आलिया के यह ऐलान करते ही उनके चाहने वाले और तमाम यूजर्स के साथ ही सेलिब्रेट प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor

whatsapp channel

google news

 

बता दें कि दो महीने पहले यानी अप्रैल में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी की तस्वीरें और ग्रैंड वेडिंग खूब चर्चा में रहीं। ऐसे में शादी के केवल दो महीने बाद ही प्रेगनेंसी के बारे में जानकारी देने पर इस दंपति के फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt ????☀️ (@aliaabhatt)

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आलिया ने अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्मों के शेड्यूल को पहले ही पूरा कर लिया है। साथ ही आलिया कुछ ही दिनों में अपने हॉलीवुड डेब्यू प्रोजेक्ट को भी पूरा कर लेगीं। शादी के 3 महीने बाद आलिया ने जिस तरह से फैंस को खुशखबरी सुनाई है, इससे लोग सरप्राइज हो गए हैं। बता दें कि मूवी ब्रह्मास्त्र के सेट पर आलिया और रणवीर एक दूसरे के करीब आए थे। 9 सितंबर, 2022 को देश के सिनेमाघरों में दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होगी।

Share on