Alia Bhatt के पास नहीं है भारत में वोट देने का अधिकार, क्या आप जानते हैं इसका कारण?

बॉलीवुड पटाका गर्ल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 29 साल की हो गई है। उन्होंने अपने छोटे से अभिनय कैरियर में लंबी छलांग लगाते हुए अपने अभिनय और अपनी खूबसूरती के दम पर लाखों करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। आलिया भट्ट अब तक कई सुपरहिट फिल्मों (Alia Bhatt Superhit Film) में काम कर चुकी है। इतना ही नहीं उनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में फैली हुई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 29 साल (Alia Bhatt Age) की आलिया भट्ट को भारत में वोट देने का अधिकार नहीं है और इसके पीछे एक बड़ा कारण भी है।

Alia Bhatt

आलिया के पास नहीं है भारत की नागरिकता

आलिया भट्ट का जन्म ब्रिटेन में हुआ था। आलिया की नानी जर्मन है और नाना कश्मीरी पंडित। आलिया के जन्म के वक्त सोनी राजदान यूके अपने मां के पास चली गई थी और वही आलिया का जन्म हुआ था। इसी वजह से आलिया एक ब्रिटिश नागरिक है और उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। आलिया की मां सोनी राजदान भी ब्रिटिश नागरिक है, इसलिए आलिया के पास भारत में वोट देने का अधिकार नहीं है क्योंकि कागजों में वह एक विदेशी नागरिक है।

Alia Bhatt

whatsapp channel

google news

 

कैसे मिलेगी आलिया को भारत की नागरिकता

ऐसे में एक आलिया की भारतीय नागरिक बनने की समस्या का हल यह है कि अगर वह रणबीर कपूर से शादी कर लेते हैं तो उन्हें भारतीय नागरिक होने का अधिकार मिल जाएगा आलिया भट्ट इसके बाद वह भी दे सकेंगे बता दे आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को फिल्ममेकर महेश भट्ट और सोनी राजदान के घर हुआ था आलिया भट्ट की छोटी बहन का नाम शाहीन भट्ट है इसके अलावा पूजा भट्ट और राहुल भट्ट उनके सौतेले भाई बहन है।

Alia Bhatt

आलिया भट्ट ने साल 1999 में अपने पिता की फिल्म संघर्ष में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। उस वक्त आलिया महज 6 साल की थी और चाइल्ड आर्टिस्ट आलिया ने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड की दुनिया में डेब्यू किया। बता दें इस फिल्म में सेलेक्ट होने के बाद आलिया भट्ट ने अपना 16 किलो वजन कम किया था।

Alia Bhatt

आलिया भट्ट ने अपने अभिनय के सफर में कई दमदार फिल्में दी, जिनमें से उड़ता पंजाब, हाईवे, राजी, गली बॉय और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी सुपरहिट फिल्मों का नाम शामिल है। इसके अलावा आलिया भट्ट एक प्रोडक्शन हाउस की मालकिन भी है। आलिया भट्ट के पास एंटर्नल सनशाइन प्रोडक्शन हाउस है। बता दें इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले एक फिल्म भी बन रही है, जिसका नाम डार्लिंगस है।

Alia Bhatt

बात आलिया भट्ट के वर्क फ्रेंट की करें तो बता दे साल 2022 में आलिया भट्ट एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रामचरण, जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग भी ब्रह्मास्त्र में अभिनय करती दिखाई देंगी। यह पहली बार होगा जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते देखा जाएगा।

Share on