Alia Bhatt Become Mother: मां बनीं Alia Bhatt, बेटी को दिया जन्म, भट्ट-कपूर खानदान में शुरु हुआ जश्न

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 06 नवम्बर 2022, 1:18 अपराह्न

 कपूर खानदान में एक नन्ही परी के स्वागत के साथ ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं। आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है और इस खबर के सामने आते ही भट्ट और कपूर परिवार में जश्न का माहौल छा गया है।

Alia Bhatt Become Mother: कपूर खानदान में एक नन्ही परी के स्वागत के साथ ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं। आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है और इस खबर के सामने आते ही भट्ट और कपूर परिवार में जश्न का माहौल छा गया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल पेरेंट्स बन गए हैं। इस बात की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई, सभी ने आलिया और रणबीर को बधाई देना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में उनके फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स भी शामिल है।

मां बनी आलिया भट्ट ने बेटी को दिया जन्म

आलिया भट्ट की डिलीवरी एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में हुई है। आलिया और रणबीर कपूर बेबी गर्ल के माता-पिता बने हैं। उनकी बेबी के जन्म के बाद कपूर खानदान और भट्ट परिवार में जश्न का माहौल छा गया है। महेश भट्ट से लेकर पूजा भट्ट और पूरे कपूर खानदान में खुशी का माहौल है। एक लंबे इंतजार के बाद उनके घर में नन्हे मेहमान का स्वागत हुआ है। दोनों परिवार इस नन्हे मेहमान का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसका जिक्र वह कई बार खबरों में भी कर चुके हैं। वहीं आलिया के बेटी को जन्म देने के बाद सभी का इंतजार खत्म हो गया है।

इसी साल की थी शादी

आलिया और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल महीने में शादी की थी। दोनों की इस ग्रैंड वेडिंग के चर्चे हर जगह सुर्खियां बटोरते नजर आए थे। वही शादी के 2 महीने बाद ही जब कपल ने अपनी इस गुड न्यूज़ को साझा किया तो फैंस इसे सुनकर शौक हो गए थे। तब से लेकर अब तक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बच्चे का इंतजार सिर्फ उनके परिवार वालों को ही नहीं, बल्कि उनके फैंस को भी था। वहीं अब यह खूबसूरत पल आ गया है और आलिया भट्ट ने अपनी बेबी गर्ल को जन्म दे दिया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की खुशी में शामिल होने वालों में स्लैब्स के साथ-साथ फैंस भी है, जो उन्हें ढेर सारा प्यार और लगातार बधाई दे रहे हैं। सभी कपल्स के नन्ही बेबी गर्ल पर भी बहुत सारा प्यार और दुआएं बरसा रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी के जन्म के साथ ही कपूर और भट्ट परिवार के साथ-साथ पूरे बॉलीवुड में भी जश्न का माहौल दिख रहा है। सभी के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है।

कब सामने आयेगी आलिया की बेटी की पहली तस्वीर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी की पहली झलक देखने के लिए फैंस काफी बेताब है। हालांकि अब तक क्यूट लिटिल गर्ल का चेहरा सामने नहीं आया है। ऐसे में फूल एक्साइटमेंट के साथ सभी नन्ही आलिया को देखने के लिए बेताब है। पेरेंट्स क्लब में शामिल होने के लिए रणबीर और आलिया को सभी लोग बधाइयां दे रहे हैं और उनके इस यादगार पल को और यादगार बनाने के लिए अलग-अलग अंदाज में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

बेबी गर्ल के जन्म पर मुबारक हो आलिया और रणबीर…

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।