दोस्त के संगीत कार्यक्रम में नीचे से खुली ब्लाउज पहन कर पहुंची अलिया भट्ट, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 21 नवम्बर 2021, 9:00 अपराह्न

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। वे अपनी एक पक्की सहेली के संगीत कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। इस कार्यक्रम में उन्होंने जबरदस्त धमाल मचाया। उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस के डांस से ज्यादा लोगों की नजर उनके ब्लाउज पर टिक गई। आलिया भट्ट ने अनुष्का रंजन के संगीत में खूबसूरत सा लहंगा पहना हुआ था, जिसका रंग भी काफी अलग था लेकिन उनका ब्लाउज सबसे ज्यादा अलग था।

आलिया का ब्लाउज सुर्खियों में

अनुष्का रंजन और आदित्य सील की संगीत सेरिमनी में को सारे सितारे शिरकत करने आए थे। अनुष्का और आदित्य दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। अब दोनों 21 नवंबर को शादी के बंधन मे बंधने जा रहे हैं। इसी के संगीत सेरेमनी में उनकी बेस्ट फ्रेंड यानी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) काफी सज संवरकर पहुंची थीं। जिसने भी उन्हें देखा , उनके लुक की तारीफ़ की, लेकिन कुछ लोगों की नजर उनके ब्लाउज पर गई और इसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कौन हैं अनुष्का रंजन

अनुष्का रंजन एक्टर-डायरेक्टर शशी रंजन की बेटी हैं। अनुष्का इंस्टाग्राम वीडियोज के लिये भी चर्चा मे रहती हैं। 2015 में उन्होंने ‘वेडिंग पुलाव’ से बॉलीवुड मे डेब्यू किया था। फिल्मों के साथ ही वे वेबसीरीज ‘फितरत’ में भी अभिनय कर चुकी हैं। 21 नवंबर यानी को अनुष्का अपने बॉयफ्रेंड आदित्य सील के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे आमंत्रित किए गए हैं। आलिया अनुष्का की खास मित्र हैं।

आलिया की फिल्में

आलिया और रणबीर की भी शादी की खबरें काफी पहले से आ रही हैं। खबर आई थी कि वे इसी साल शादी करेंगे, लेकिन अब खबरे हैं कि वो अब अगले साल यानी साल 2022 में शादी के बंधन में बंधेंगे। फिल्म की बात करे तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt Movies) जल्द ही ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी फिल्मों में नज़र आएँगी। अभी वे अपनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया हैं, जिसका प्रमोशन भी किया जा रहा है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।