मां के निधन की खबर सुन दौड़ी चली आई अक्षय कुमार की बहन, बिखरे बाल, नम आंखें और चेहरे पर गम दिख रहे, देखें फोटो

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार सुबह 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थी। हाल ही में उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। कुछ ही देर में अक्षय कुमार की माँ का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अक्षय कुमार की माँ अरुणा भाटिया को आखिरी विदाई देने बड़ी संख्या में बॉलीवुड सेलिब्रेटी उनके घर पहुंच रहे है।

मां के निधन की खबर सुन दौड़ी चली आई अक्षय कुमार की बहन

इधर अक्षय की बहन अलका भाटिया की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपने मां के निधन की खबर सुनते ही वे दौड़ी चली आई। उनकी जो फोटो सामने आई है, उसमें वे बेतहाशा उदास नज़र आ रही है। उनके चेहरे पर मां को खोने का गम साफ देखा जा सकता है। अक्षय के घर के बाहर रमेश तौरानी, आर बाल्की, रोहित शेट्टी, रितेश देशमुख, साजिद खान सहित कई सेलेब्स नज़र आए।

मां के निधन की खबर सुन दौड़ी चली आई अक्षय कुमार की बहन

whatsapp channel

google news

 

अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया अपने माँ के बेहद करीब थी। उनका अपने माँ से बेहद आत्मिक लगाव था। वे हमेशा मां का हालचाल जानने दिल्ली से मुंबई आया करती थी। जो फोटोज आ रही है, उसमें साफ दिख रहा है कि मां को खोने के गम में अलका की स्थिति काफी खराब है। उनके बाल बिखरे हैं और चेहरे पर उदासी छाई है ।

मां के निधन की खबर सुन दौड़ी चली आई अक्षय कुमार की बहन

ट्विंकल खन्ना भी अपनी मदर इन लॉ अरुणा भाटिया को विदाई देने पहुंची। वे भी काफी उदास थीं। वहीं अक्षय की बेटी नितारा भी दादी की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंची। दादी को खोने का नितारा के चेहरे पर साफ दिख रहा था।

मां के निधन की खबर सुन दौड़ी चली आई अक्षय कुमार की बहन

अक्षय कुमार के दोस्त डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी अक्षय कुमार की माँ को आखिरी विदाई देने पंहुचे । जल्द ही रोहित-अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर आर बाल्की भी अक्षय कुमार की मां की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे।

मां के निधन की खबर सुन दौड़ी चली आई अक्षय कुमार की बहन

उन्होने वे हाथ से इशारा करते लोगों और मिडिया से  फोटोज क्लिक न करने के लिए कहा। रितेश देशमुख भी अक्षय कुमार के घर के बाहर नजर आए। उन्होंने सफेद रंग की शर्ट पहन रखा था।

मां के निधन की खबर सुन दौड़ी चली आई अक्षय कुमार की बहन

बता दें कि रितेश-अक्षय ने फिल्म हाउसफुल की सभी सीरिज में साथ काम किया है। प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी अरुणा भाटिया की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने सफेद शर्ट, काले की पेंट कैरी कर रखी थी। सेफ्टी के लिए मास्क भी लगाया था।

Share on