अपने से 15 साल बड़े बिजनेसमैन की दूसरी पत्नी है अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 23 जून 2021, 11:11 पूर्वाह्न

अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग शुरू कर दी है। इन्होंने साल 2020 में ही रक्षाबंधन के त्यौहार पर अनाउंसमेंट किया था। अक्षय कुमार ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने यह तस्वीरें अपनी बहन अल्का भाटिया के लिए डेडिकेट की।

अक्षय की बहन अल्का भाटिया के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। अक्षय की बहन अल्का लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते वो चर्चा में आ जाती हैं। अल्का- अक्षय के काफी करीब हैं, दोनों के बीच की बॉण्डिंग भी काफी अच्छी है। लेकिन अक्षय की बहन अल्का 2012 में अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं थी।

23 दिसंबर 2012 में अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया ने करोड़पति सुरेंद्र हीरानंदानी  से शादी की थी। आपको बता दें कि उनके पति अल्का से तकरीबन 15 साल बड़े हैं। जब इन दोनों की शादी हुई तब अलका की उम्र 40 साल की थी जबकि उनके पति की उम्र 55 साल।

अरबपति है अल्का भाटिया

अल्का भाटिया के पति सुरेंद्र बेहद अमीर हैं। सुरेंद्र की सम्पति की बात करें तो साल 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास कुल 1.3 बिलियन डॉलर की सम्पति थी।

फिल्म रक्षा बंधन

इस फिल्म का अनाउंसमेंट अक्षय कुमार ने साल 2020 में रक्षाबंधन के मौके पर किया था। इसमें अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडणेकर लीड रोल में दिखेंगे। अक्षय और भूमि पहले भी टॉयलेट एक प्रेम कथा में दोनों साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा दीपिका खन्ना, सादिया व स्मृति श्रीकांत और सहज मीन इसमें अहम रोल निभाने जा रही है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।