अक्षय कुमार का इतना बड़ा झूठ लोगों के सामने आया, पिछले 25 सालों से बना रहे फैंस को बेवकूफ

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 23 नवम्बर 2022, 5:07 अपराह्न

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार सोशल मीडिया (Akshay Kumar Instagram) पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर दिन अपने पोस्ट और वीडियो के जरिए फैंस का एंटरटेनमेंट करते रहते हैं।

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार सोशल मीडिया (Akshay Kumar Instagram) पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर दिन अपने पोस्ट और वीडियो के जरिए फैंस का एंटरटेनमेंट करते रहते हैं। हाल फिलहाल सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर कुछ चौका देने वाला खुलासा सामने आ रहा हैं। इन खुलासों के साथ जहां एक ओर अक्षय कुमार के 25 साल पुराने राज से पर्दा उठ गया है, तो वही इस खुलासे के बारे में जानने के बाद अक्षय कुमार के फैंस नाराज नजर आ रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल (Akshay Kumar Troll) भी कर रहे हैं।

बॉलीवुड के एकलौते ‘खिलाड़ी’ है अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के इकलौते ऐसे अभिनेता है, जो एक साल में 3 से 4 फिल्मों में काम करते हैं। इंडस्ट्री में उनकी पॉपुलरिटी और उनकी डिमांड का अंदाजा आप उनकी रिलीज फिल्मों के आंकड़ों से ही लगा सकते हैं। यही वजह है कि अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग आज भी करोड़ों में है। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘खिलाड़ी सीरीज’ की कई फिल्मों में काम किया है। इन्ही फिल्मों के चलते उन्हें खिलाड़ी का टाइटल मिला है।

Akshay Kumar

25 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव अक्षय कुमार

अक्षय कुमार को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं। अपने 25 साल के इस सफर में अक्षय कुमार ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अक्षय कुमार की ज्यादातर फिल्में हिट साबित हुई है और बॉक्स ऑफिस पर भी उन्होंने जबरदस्त कमाई की है। वही बात सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को लेकर वायरल हो रहे उनके पोस्ट की करें, तो बता दें कि यह वायरल पोस्ट WWE रेसलर एंड अंडरटेकर से जुड़ा है।

Akshay Kumar

टेकर ने दिया अक्षय को चैलेंज

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को लेकर कुछ  पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इन पोस्स में खुलासा किया गया है कि बॉलीवुड के खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने WWE रेसलर एंड अंडरटेकर को नहीं हराया था, बल्कि फिल्म में ब्रायन ली ने अंडरटेकर की भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर WWE के रेसलर अंडरटेकर ने भी कमेंट कर उन्हें चैलेंज दिया है। इस दौरान अंडरटेकर ने कहा है कि- मुझे बताना जब भी आप वास्तविक मुकाबले के लिए तैयार हो…।

Akshay Kumar

टेकर का चैलेंज देख अक्षय को आई जीवनबीमा की याद

अंडरटेकर के इस पोस्ट के बाद इस पर अपना रिएक्शन देते हुए बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी मजेदार अंदाज में कमेंट किया है। इस दौरान अक्षय कुमार ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा है कि- भाई मैं अपना बीमा देख कर बताता हूं… ऐसे में अब अक्षय कुमार का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

Akshay Kumar

लोगों ने की टेकर और अक्षय की फाइट की डिमांड

अक्षय कुमार के इस पोस्ट को उनके फैंस ने शेयर करते हुए मार्क विलियम कैलावे को भी टैग किया है। अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि मार्क विलियम कैलावे को द अंडरटेकर के नाम से जाना जाता है। इस दौरान लोगों ने कमेंट सेक्शन में अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं। किसी ने कहा है कि इसी बहाने WWE रेसलर एंड अंडरटेकर की एक बार फिर वापसी हो जाएगी, तो वहीं कई लोगों ने कहा है कि अंडरटेकर अब बुड्ढे हो गए हैं और अक्षय कुमार को मार्शल आर्ट आती है… तो अक्षय कुमार उन्हें हरा सकते हैं।

Akshay Kumar

ब्रायन ली ने निभाई थी अंडरटेकर की भूमिका

साल 1996 में अक्षय कुमार की एक फिल्म में दिखाई गई डब्ल्यूडब्ल्यूई की फाइट में कुछ ऐसा था, जो लोगों को नहीं पता। दरअसल फिल्म के आखिर में अक्षय कुमार और अंडरटेकर की बीच की लड़ाई ने काफी पॉपुलरिटी बटोरी थी। खास बात यह थी कि फिल्म को रियल टच देने के लिए इसमें अंडरटेकर के साथ उनकी लड़ाई दिखाई गई थी, लेकिन यह बात बेहद कम लोग जानते हैं कि फिल्म में अंडरटेकर की भूमिका ब्रायन ली ने निभाई थी। बता दे ब्राइम्ली अंडरटेकर के चचेरे भाई और एक प्रोफेशनल रेसलर है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।