अक्षय कुमार ने खरीदा नया आलीशान अपार्टमेंट! जानें कितनी है इस लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 24 जनवरी 2022, 12:29 अपराह्न

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इंडस्ट्री के सबसे बिजी अभिनेता माने जाते हैं। उनकी फिल्में हर साल रिलीज होने की कतार में खड़ी ही रहती है। अक्षय कुमार हमेशा ही अपने किसी न किसी फिल्म के टीजर, ट्रेलर या रिलीज को लेकर चर्चाओं में छाए ही रहते हैं। बैक टू बैक फिल्में देने में अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री (Akshay Kumar Upcoming Film) के टॉप अभिनेताओं में से है। इसके अलावा अक्षय कुमार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। फिलहाल अक्षय कुमार के नए अपार्टमेंट (Akshay Kumar New Apartment) को लेकर काफी चर्चा चल रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अक्षय कुमार ने हाल ही में एक नया फ्लैट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों (Akshay Kumar New Apartment Price) रुपए बताई जा रही है।

अक्षय कुमार ने खरीदा नया आलीशान अपार्टमेंट

 

अक्षय कुमार ने खरीदा नया अपार्टमेंड

एक्टर अक्षय कुमार के इस अपार्टमेंट को लेकर अब तक उनकी तरफ से कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है। बता दें इससे पहले अक्षय कुमार ने बीते साल दिसंबर महीने में अपना एक ऑफिस भी बेचा था। अक्षय का ये ऑफिस मुंबई के अंधेरी वेस्ट में था, जिसे अक्षय ने दिसंबर 2021 में 9 करोड रुपए में बेच दिया था। वहीं अब अक्षय कुमार ने अब एक नया अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

 

Koimoi द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने यह नया फ्लैट 7.8 करोड रुपए की लागत से खरीदा है। उनका यह नया अपार्टमेंट खार-वेस्ट की जॉय लिजेंड बिल्डिंग के 19वें फ्लोर पर स्थित है। अक्षय कुमार को अपने इस नए अपार्टमेंट के साथ ही 4 गाड़ियों के पार्किंग स्पेस की जगह भी मिली है। अक्षय कुमार का अपार्टमेंट आलीशान और हर सुविधा से लैस है।

वही अक्षय कुमार के फैंस को जैसे ही उनके नए लग्जरी अपार्टमेंट की खबर मिली है, सभी उनके इस लग्जरी अपार्टमेंट की अंदरूनी तस्वीरें देखने के लिए काफी बेताब है। बता दे अक्षय कुमार के अपार्टमेंट से जुड़ी अब तक कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। साथ ही इस अपार्टमेंट से जुड़ी आधिकारिक तौर पर अब तक कोई जानकारी भी अक्षय की ओर से जाहिर नहीं की गई है।

अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक है। अक्षय कुमार की हर साल एक से ज्यादा फिल्में रिलीज होती है। कोरोना काल के दौरान भी अक्षय कुमार लगातार अपने काम को लेकर व्यस्त रहे। अक्षय कुमार की हाल ही में फिल्म अतरंगी रे रिलीज हुई थी। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों में पृथ्वीराज, सेल्फी, ओएमजी 2, गोरखा, रक्षा बंधन, बच्चन पांडे, मिशन सिंड्रेला और राम सेतु जैसी कई बड़े बैनर की फिल्मों शुमार हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।