अक्षरा सिंह को मिला नया ‘हमसफर’, भोजपुरी के बाद अब बॉलीवुड में होगा फैशन क्वीन का जलवा!

Akshara Singh New Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों हर दिन खबरों के गलियारों में छाई रहती है। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तो फैशन क्वीन के नाम से जानी जाती है, लेकिन बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफार्म से निकलने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग पूरे देश में फैली हुई है। आज अक्षरा सिंह का नाम देश के हर कोने में लोग जानते हैं। अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत भले ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से की हो, लेकिन आज वह हिंदी पंजाबी गानों में भी काफी धमाल मचा रही है।

आ रहा है अक्षरा सिंह का नया गाना

अक्षरा सिंह जल्द ही b-praak के कोलैबोरेशन के एक हिंदी गाने में नजर आने वाली है। इस गाने का नाम ‘आंख मीच के’ है, जिसमें बी प्राक म्यूजिक देंगे और हमसफर के मशहूर गायक अखिल सचदेवा इस गाने को अपनी आवाज से सजाएंगे। बता दे आखिर इससे पहले हमसफर, तेरा बन जाऊंगा, चन्ना वे और मेरे लिए जैसे कई सुपरहिट गानों को गा चुके हैं। ऐसे में ये अक्षरा सिंह के लिए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से परे दूसरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू करने का सबसे बेहतरीन मौका है।

ये भी पढ़ें- MMS लीक के बाद Akshara Singh का एक और वीडियो वायरल, होटल के कमरे का ये Video आपने देखा?

whatsapp channel

google news

 

जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे अक्षरा सिंह?

बता दे 20 अप्रैल को रिलीज हो रहे इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है। इस दौरान अक्षरा ने इस गाने के टीजर को शेयर करते हुए लिखा- आंख मीच के… वीडियो राइट इन द सेल्स.. बता दें कि अक्षरा सिंह पहली बार पंजाबी हिंदी गाने में नजर आने वाली है। अपने इस डेब्यू को लेकर अक्षरा काफी एक्साइटेड है। यही वजह है कि अपनी एक्साइटमेंट अक्षरा ने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। अक्षरा के साथ-साथ इस गाने का इंतजार उनके फैंस को भी है। वही क्रिटिक्स का कहना है कि इस गाने के बाद अक्षरा सिंह जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री की और भी कदम बढ़ा सकती है।

ये भी पढ़ें- Akshara Singh Net Worth: भोजपुरी की फैशन क्वीन है अक्षरा सिंह, जाने कितने करोड़ों की है मालकिन हैं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nasha Boy (@sachdevaakhilnasha)

बता दे अक्षरा सिंह के इस गाने में b-praak के साथ कोलैबोरेशन को बेहद खास अहम माना जा रहा है। अक्षरा के मुताबिक यह हिंदी पंजाबी गाने के साथ-साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को भी ये गाना बहुत पसंद आएगा।

अक्षरा सिंह का कहना है कि बी प्राक पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से परे हिंदी सिनेमा में भी एक बड़ा नाम है। ऐसे में उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद बेहतरीन रहा। अक्षरा ने कहा- मैं काम के प्रति हमेशा सजग और समर्पित रही हूं… बी प्राक और अखिल के साथ काम करना मेरे लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं था। सब मिलाकर मेरा पूरा एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा और मैं उम्मीद करती हूं कि इस गाने को लोगों से भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिले।

Share on