अक्षरा सिंह ने सबसे छुपकर रचा ली शादी? अपने दोस्त के पति पर ही आ गया दिल

Akshara Singh Wedding Photos: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों चौतरफा सुर्खियों में है। अक्षरा जबसे बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आई है, तब से उनकी फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में अक्षरा सिंह से जुड़े हर पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसे देखने के बाद इस पर कमेंट की बौछार आ गई। इस पोस्ट में अक्षरा सिंह ने एक तस्वीर साझा की और साथ ही कैप्शन में- Janu I Love you…! लिखा।

क्या अक्षरा सिंह ने कर ली शादी?

वायरल पोस्ट की तस्वीर में अक्षरा सिंह गले में वरमाला और मांग में सिंदूर लगाए भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही हैं। बता दे विक्रांत सिंह राजपूत भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस अदाकारा मोनालिसा के पति है। ऐसे में अक्षरा सिंह शादी की तस्वीर में विक्रांत को देखकर फैंस परेशान हो गए हैं और कमेंट सेक्शन में यह पूछ रहे हैं कि- क्या अक्षरा और विक्रांत ने छुपकर शादी कर ली है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

ऐसे में बता दें कि विक्रांत और अक्षरा से जुड़ी यह शादी की तस्वीर रियल नहीं बल्कि रील है। दरअसल अक्षरा और विक्रांत जल्द ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अपकमिंग फिल्म में एक साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह तस्वीर उनकी उसी फिल्म से जुड़ी हुई है, जिसकी शूटिंग भी शुरु हो गई है।

whatsapp channel

google news

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन कही जाती है। उनकी खूबसूरती और उनकी फिटनेस को लोग काफी पसंद करते हैं। अक्षरा का ग्लैमरस अवतार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बाकी अदाकाराओ को जबरदस्त टक्कर देता है। वहीं अक्षरा की शादी को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड है। ऐसे में अक्षरा से जुड़ी कोई ऐसी तस्वीर वायरल हो जाए तो फैंस का शौक होना लाजमी है।

Share on