Akshara Singh On Bhojpuri Film Industry: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन के नाम से जाने जाने वाली अक्षरा सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। वह अपने हर दिन को भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा भी कर रही हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और भोजपुरी समाज को लेकर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस का गुस्सा साफ झलक रहा है। अपने इस पोस्ट में अक्षरा सिंह यह बताती नजर आ रही है कि- लोग कैसे स्टेज पर शराब पीकर लड़कियों को जलील करते हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री पर भड़के अक्षरा सिंह
अपने इस फेसबुक पोस्ट में अक्षरा सिंह ने लिखा- दारु पी के मंच का और भोजपुरी समाज की गरिमा का अपमान करते हैं लोग… शर्म आने लगी है कि भोजपुरी समाज में पहले-बढ़े लोग आज लड़कियों को सरेआम मंच पर जलील करना अपना गर्व अपना मान मानते हैं।
इतना ही कह कर अक्षरा नहीं रुकी… उन्होंने आगे लिखा- भोजपुरी की संस्कृति में मर्दों ने हमेशा औरतों को सम्मान दिया है, उनकी रक्षा की है, पर जिसने नहीं दिया है वह कहीं का नहीं रहा है। इतिहास उठाकर देख लेना… इस दौरान अक्षरा ने अपनी इस पोस्ट के आखिर में कहा- आप सब है, ईश्वर है… न्याय तो माता रानी करती है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और नेटीजंस इस पर अलग-अलग अंदाज में रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।
क्या पवन पर था अक्षरा सिंह का ये निशाना
अक्षरा सिंह के इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों को पवन सिंह की याद आ गई है। इस दौरान कई लोगों ने पवन सिंह के नाम का कमेंट बॉक्स में जिक्र भी किया है। ऐसे में एक यूजर पर एक्ट्रेस भड़क भी गई है। कमेंट बॉक्स में आप देख सकते हैं कि किस तरह कुछ यूजर्स तो लड़कियों को ही गलत बता रहे हैं, जिस पर अक्षरा ने काफी करारा जवाब भी दिया है।
यह बात सभी जानते हैं कि अक्षरा सिंह अपनी बेबाकी और हर मुद्दे पर खुले दिल से अपनी आवाज बुलंद करने के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर महिलाओं के खिलाफ समाज में हो रहे बुरे बर्ताव पर भी अपनी आवाज उठाती हैं। हाल फिलहाल अक्षरा सिंह ने जिस अंदाज में यह पोस्ट किया है, उससे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की महिलाओं के प्रति समाज का नजरिया साफ नजर आता है।